Breaking




चीन SCO summit के लिए पहुंचे न्यायमूर्ति खन्ना, भारतीय राजदूत रावत ने किया भव्य स्वागत

Edited By Tanuja,Updated: 26 Apr, 2025 04:02 PM

cji sanjiv khanna welcomed by ambassador pradeep rawat in shanghai

चीन में भारत के राजदूत प्रदीप कुमार रावत ने शंघाई में भारत के प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजीव खन्ना से शुक्रवार को मुलाकात की। न्यायमूर्ति खन्ना शंघाई...

Bejing: चीन में भारत के राजदूत प्रदीप कुमार रावत ने शंघाई में भारत के प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजीव खन्ना से शुक्रवार को मुलाकात की। न्यायमूर्ति खन्ना शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के मुख्य न्यायाधीशों की बैठक में भाग लेने के लिए हांगझोउ पहुंचे हैं। शंघाई स्थित भारत के महावाणिज्य दूत प्रतीक माथुर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि रावत ने चीन की यात्रा पर आए भारत के प्रधान न्यायाधीश का शंघाई स्थित ‘इंडिया हाउस' में स्वागत किया।

 

चीन संगठन के विकास को बढ़ावा देने के लिए एससीओ के सदस्य देशों के मुख्य न्यायाधीशों के सम्मेलन सहित कई बैठकों की मेजबानी कर रहा है। बीजिंग ने पहले घोषणा की थी कि इस साल संगठन का शिखर सम्मेलन बंदरगाह शहर तियानजिन में आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस शिखर सम्मेलन में शामिल हो सकते हैं। एससीओ में 10 सदस्य देश हैं, जिनमें चीन, रूस, भारत, ईरान, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान और बेलारूस शामिल है।  

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Punjab Kings

Mumbai Indians

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!