Havy Rain Alert: 24 जिलों में भयंकर बारिश का रेड अलर्ट, बिजली गिरने की चेतावनी

Edited By Anu Malhotra,Updated: 13 Apr, 2025 07:57 PM

clouds of crisis bihar imd strong winds lightning heavy rain

बिहार के आसमान में इस वक्त संकट के बादल मंडरा रहे हैं। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है। खास तौर पर पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सिवान और सारण जिले अगले 24 घंटे में तेज हवाओं, बिजली गिरने और भारी बारिश की चपेट में आ...

नेशनल डेस्क: बिहार के आसमान में इस वक्त संकट के बादल मंडरा रहे हैं। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है। खास तौर पर पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सिवान और सारण जिले अगले 24 घंटे में तेज हवाओं, बिजली गिरने और भारी बारिश की चपेट में आ सकते हैं।

  रेड अलर्ट की मुख्य बातें:

इन जिलों में भी खतरे की घंटी

मौसम विभाग ने केवल चार जिलों तक ही अलर्ट को सीमित नहीं रखा है। अरवल, औरंगाबाद, भोजपुर, बक्सर, गया, कैमूर, पटना और रोहतास जिलों में भी 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।

 24 जिलों में सक्रिय है अलर्ट

मौसम विभाग ने बिहार के कुल 24 जिलों के लिए आंधी, बारिश और बिजली गिरने का विशेष अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में अगले कुछ घंटों के दौरान मौसम का मिजाज और ज्यादा बिगड़ सकता है।

कहां-कहां हुई बारिश और आंधी

रविवार को बिहार के कई हिस्सों में अचानक मौसम बदला। भागलपुर और गोपालगंज में तेज बारिश हुई, वहीं बगहा में न केवल आंधी चली बल्कि ओले भी गिरे। पटना, नालंदा, अररिया और बक्सर में बादल छाए रहे और तेज हवाएं चलीं।

तापमान में आई गिरावट

बारिश और आंधी के चलते प्रदेश में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पटना में न्यूनतम तापमान 23-25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री रहा। वहीं खगड़िया सबसे गर्म जिला रहा, जहां तापमान 42.9 डिग्री तक पहुंच गया।

61 लोगों की मौत से दहला बिहार

मौसम की मार अब तक बिहार के लिए जानलेवा साबित हो चुकी है। शुक्रवार तक आकाशीय बिजली, आंधी और ओलावृष्टि के चलते राज्य में कुल 61 लोगों की जान जा चुकी है। सबसे ज्यादा प्रभावित नालंदा ज़िला रहा, जहां 23 लोगों की मौत हुई है।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Rajasthan Royals

Gujarat Titans

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!