Breaking




Heavy Rain Alert: फिर पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव, आंधी-तूफान के साथ 24 राज्यों भीषण बारिश का अलर्ट जारी

Edited By Ashutosh Chaubey,Updated: 16 Apr, 2025 07:21 AM

clouds will cover delhi rain alert in 24 states

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 16 से 20 अप्रैल के बीच एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। इसके चलते पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र जैसे जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

नेशनल डेस्क: भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 16 से 20 अप्रैल के बीच एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। इसके चलते पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र जैसे जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें: विनाशकारी भूकंप का सामना कर सकता है भारत, वैज्ञानिकों ने दी बड़ी चेतावनी!

24 राज्यों में बारिश और तूफान का खतरा

देशभर में मौसम एक बार फिर करवट लेगा। उत्तर, पूर्व, मध्य और दक्षिण भारत के 24 राज्यों में बारिश, आंधी, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। खासकर 18 से 20 अप्रैल के बीच उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है।

साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ की बड़ी भूमिका

मौसम बदलाव के पीछे कई जगहों पर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ सिस्टम जिम्मेदार हैं।

  • एक सिस्टम पश्चिमी राजस्थान पर बना है

  • दूसरा दक्षिण मध्य प्रदेश में

  • तीसरा मन्नार की खाड़ी पर

  • चौथा तमिलनाडु और बंगाल की खाड़ी के पास

  • पांचवां पश्चिम असम में बना है

इसी के साथ दो ट्रफ रेखाएं भी हैं जो बंगाल और कर्नाटक तक फैली हैं, जिससे बादलों की सक्रियता और तेज हवाओं की संभावना बढ़ गई है।

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में होगी भारी बारिश

बिहार, झारखंड, ओडिशा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 16 से 18 अप्रैल के बीच तेज बारिश और ओले गिरने की संभावना है। इन इलाकों में 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

मध्य भारत और महाराष्ट्र भी रहेंगे प्रभावित

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में भी 16 से 18 अप्रैल के दौरान धूल भरी आंधी और गरज के साथ बारिश हो सकती है। मध्य भारत में फिलहाल तापमान स्थिर रहेगा लेकिन बाद में हल्की गिरावट संभव है।

दक्षिण भारत में भी बदलेगा मौसम

तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल और पुडुचेरी में अगले 5 दिनों तक गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। केरल में 17 अप्रैल को बारिश होने की संभावना है।

दिल्ली एनसीआर में भी बदलेगा मिजाज

दिल्ली-एनसीआर में 16 से 18 अप्रैल के दौरान बादल छाए रहेंगे। इस दौरान हल्की बारिश और धूल भरी आंधी भी चल सकती है।
वर्तमान में राजधानी का अधिकतम तापमान 36-38°C और न्यूनतम 22-24°C के बीच बना हुआ है।

हीटवेव और लू का भी अलर्ट

मौसम विभाग ने राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा और रायलसीमा के लिए हीटवेव और लू का अलर्ट भी जारी किया है।

  • राजस्थान के बाड़मेर में 45.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया

  • आंतरिक महाराष्ट्र और गुजरात में तापमान 2-3 डिग्री और बढ़ सकता है

किस राज्य में कैसा रहेगा मौसम?

📍 राजस्थान – 16-18 अप्रैल तक लू और धूल भरी आंधी
📍 गुजरात – 15-17 अप्रैल तक भीषण गर्मी और लू
📍 बिहार, झारखंड, ओडिशा – ओलावृष्टि और तेज बारिश
📍 हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर – ओले और तेज हवा के साथ बारिश
📍 महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश – गरज के साथ बारिश
📍 उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली – 18 से 20 अप्रैल तक गरज-बरसात
📍 दक्षिण भारत के तटीय राज्य – लगातार 5 दिन गरज के साथ बारिश

तापमान में उतार-चढ़ाव

  • उत्तर भारत में अगले 4 दिनों तक तापमान 2-4 डिग्री तक बढ़ेगा

  • उसके बाद धीरे-धीरे गिरावट आने की संभावना है

  • गुजरात और महाराष्ट्र में तापमान 43-45 डिग्री तक पहुंच सकता है

 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!