Breaking




'राजस्थान को बनाएंगे हरा-भरा...', CM भजनलाल शर्मा बोले- इस साल लगाए जाएंगे 10 करोड़ पौधे

Edited By Harman Kaur,Updated: 21 Mar, 2025 06:22 PM

cm bhajanlal said 10 crore saplings will be planted this year

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि इस साल राज्य में 10 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने भावी पीढ़ी के लिए हरा भरा और स्वस्थ राजस्थान बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। CM भजनलाल शर्मा ने विश्व वानिकी दिवस के मौके पर यहां...

नेशनल डेस्क: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि इस साल राज्य में 10 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने भावी पीढ़ी के लिए हरा भरा और स्वस्थ राजस्थान बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

'50 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य ...'
CM भजनलाल शर्मा ने विश्व वानिकी दिवस के मौके पर यहां राज्य स्तरीय समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम' अभियान से प्रेरणा लेकर राज्य सरकार ने 'मिशन हरियालो राजस्थान' के तहत 50 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है, जिसके अंतर्गत वर्ष 2024-25 में प्रदेश में 7 करोड़ पौधे लगाए गए तथा बजट वर्ष 2025-26 की घोषणा की अनुपालना में इस वर्ष 10 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे।

प्रकृति हमारे जीवन का आधार है: CM
उन्होंने कहा, ‘‘प्रकृति हमारे जीवन का आधार है। हमारी संस्कृति में पेड़, प्रकृति एवं पहाड़ों की पूजा की जाती है तथा राजस्थान का पर्यावरण संरक्षण से पुराना नाता रहा है।'' उन्होंने कहा, ‘‘हम वनों को बचाने और अपनी जैव-विविधता को संरक्षित करने के साथ ही आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरा भरा और स्वस्थ राजस्थान बनाने का संकल्प लें।''

ये भी पढ़ें....
Google Pay, PhonePe, Paytm यूजर्स के लिए जरूरी खबर, 1 अप्रैल से इन नंबरों पर नहीं चलेगा UPI
अगर आप Google Pay, PhonePe या Paytm जैसे UPI पेमेंट ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। 1 अप्रैल 2025 से UPI से जुड़े नए नियम लागू होने जा रहे हैं, जो आपके बैंक खाते और मोबाइल नंबर से संबंधित हैं।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!