Breaking




CM रेखा गुप्ता ने कहा- प्रवेश वर्मा मेरे छोटे भाईं, घर में बड़ी बेटी को दी जाती हैं चीजें

Edited By Radhika,Updated: 15 Mar, 2025 01:57 PM

cm rekha gupta said pravesh verma is my younger brother

दिल्ली की  सीएम रेखा गुप्ता ने शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. साहिब सिंह वर्मा की जयंती पर एक अहम बयान दिया। उन्होंने बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा को अपना "छोटा भाई" बताया। रेखा गुप्ता ने कहा, "हम दोनों एक ही स्कूल में साथ पढ़े हैं और आज सरकार में बहन...

नेशनल डेस्क : दिल्ली की  सीएम रेखा गुप्ता ने शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. साहिब सिंह वर्मा की जयंती पर एक अहम बयान दिया। उन्होंने बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा को अपना "छोटा भाई" बताया। रेखा गुप्ता ने कहा, "हम दोनों एक ही स्कूल में साथ पढ़े हैं और आज सरकार में बहन सीएम और भाई मंत्री हैं। घर में भी बड़ी बेटी को चीजें दी जाती हैं।"

दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रवेश वर्मा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नई दिल्ली सीट पर बड़े अंतर से हराया था। चुनाव परिणामों के बाद यह चर्चा में था कि बीजेपी उन्हें मुख्यमंत्री पद के लिए उम्मीदवार बना सकती है। वहीं पार्टी हाईकमान ने दिल्ली की कमान रेखा गुप्ता को सौंपी। दिल्ली सरकार में प्रवेश वर्मा को पीडब्ल्यूडी मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले, प्रवेश वर्मा दो बार पश्चिमी दिल्ली से सांसद रह चुके हैं। उनके पिता, साहिब सिंह वर्मा, जो 1996 से 1998 तक दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे, का नाम दिल्ली की राजनीति में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। अब प्रवेश वर्मा को राज्य सरकार में अहम भूमिका मिल रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा को दी श्रद्धांजलि-

शनिवार को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उनके बेटे प्रवेश वर्मा ने हवन किया और प्रार्थना सभा आयोजित की। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता भी इस कार्यक्रम में शामिल हुईं। सीएम गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लिखा, "दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय डॉ. साहिब सिंह वर्मा की जयंती पर उनके समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर मेरे कैबिनेट सहयोगी और विधायक भी उपस्थित थे। डॉ. साहिब सिंह वर्मा का समर्पण और सेवा भाव हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके आदर्शों से प्रेरित होकर हम दिल्ली के विकास और जनकल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं। विनम्र श्रद्धांजलि।"

PunjabKesari

रेखा गुप्ता ने कहा-

सीएम रेखा गुप्ता ने आगे कहा, "मुझे बचपन से साहिब सिंह जी का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। वह शालीमार बाग से मुख्यमंत्री बने थे और उनकी मेहनत की चर्चा हर कार्यकर्ता की जुबान पर है। मेरा सौभाग्य था कि मैं रचना और प्रवेश के साथ एक ही स्कूल में पढ़ी। पार्षद से लेकर मुख्यमंत्री तक का उनका सफर हमने नजदीक से देखा। मैं उनके जैसा बनना चाहती हूं।"

रेखा गुप्ता ने प्रवेश वर्मा को बताया अपना छोटा भाई-

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने शनिवार को एक कार्यक्रम में मंत्री प्रवेश वर्मा को अपना "छोटा भाई" बताया और खुद को उनकी "बड़ी बहन" कहा। उन्होंने कहा, "हम दोनों मिलकर काम करेंगे। बेटी मुख्यमंत्री और बेटा मंत्री। यह उल्टा भी हो सकता था, लेकिन घर में भी बड़ी बेटी को चीजें दी जाती हैं।"

PunjabKesari

प्रवेश वर्मा ने किया जल समस्याओं का समाधान-

कार्यक्रम में प्रवेश वर्मा ने कहा कि समाधि स्थल पर कुछ अच्छे कार्य किए जाएंगे। उन्होंने बताया, "यहां 34 झुग्गी-झोपड़ियां हैं, जहां पानी की समस्या है। अगले छह से आठ महीने में 9,000 नए पानी के कनेक्शन लगाए जाएंगे, जिससे 4,700 लोगों को स्वच्छ पानी मिल सकेगा। इसके अलावा, जलभराव की समस्या को हल करने के निर्देश भी दिए गए हैं।"

 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!