Delhi Weather: दिल्ली में पहाड़ों वाला मौसम, पारा 21 डिग्री, 15 सालों में सबसे ठंडी रही सुबह

Edited By Anu Malhotra,Updated: 20 Sep, 2024 09:38 AM

cold delhi  imd rain in delhi ncr  good rain delhi

दिल्ली में ठंड ने इस बार सितंबर में दस्तक दी है।  मौसम विभाग के अनुसार, इस बार दिल्ली में अधिक ठंड पड़ने की संभावना है। एक अगस्त से दिल्ली-NCR में लगातार बारिश हो रही है। बीते दिन सुबह अच्छी बारिश के कारण सितंबर में दिल्ली का न्यूनतम तापमान 21...

 नेशनल डेस्क: दिल्ली में ठंड ने इस बार सितंबर में दस्तक दी है।  मौसम विभाग के अनुसार, इस बार दिल्ली में अधिक ठंड पड़ने की संभावना है। एक अगस्त से दिल्ली-NCR में लगातार बारिश हो रही है। बीते दिन सुबह अच्छी बारिश के कारण सितंबर में दिल्ली का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से 4 डिग्री कम है। आज सुबह दिल्ली में बादल छाए रहे और शाम तक हल्की बारिश की संभावना है, जो तूफान यागी का असर है। इससे लोगों को उमस से राहत मिलेगी। वहीं,  गुरुवार की सुबह सितंबर के दौरान कम से कम 15 वर्षों की सबसे ठंडी सुबह रही।  
 
मौसम विभाग के अनुसार, आज से देशभर में मानसून पर ब्रेक लग जाएगा। अगले 4-5 दिन किसी भी राज्य में भारी बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि, 20 और 21 सितंबर को अंडमान-निकोबार में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। 22 सितंबर को पूर्वोत्तर भारत और ओडिशा में भी भारी बारिश की संभावना है। इसके बाद, 23 सितंबर से फिर से मौसम खराब होने की संभावना है, और पूर्वोत्तर, मध्य और उत्तर भारत में बारिश हो सकती है। 

 चक्रवाती तूफान यागी के कारण इस बार मानसून ने सितंबर में जमकर बारिश की।  आज  15 से ज्यादा राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही ठंड भी बढ़ने लगी है। मौसम विभाग ने कल 21 सितंबर को भी किसी राज्य में भारी या बहुत भारी बारिश होने का अलर्ट जारी नहीं किया है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बादल बरस सकते हैं। इसके अलावा आज सुबह भी दिल्ली में बादल छाए रहे। शाम तक हल्की बारिश होने की संभावना है, यह भी तूफान यागी का असर है।

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!