Edited By Radhika,Updated: 12 Dec, 2024 12:37 PM
देश की राजधानी में 28 साल बाद शीतलहर की शुरुआत इतनी जल्दी हुई है। अचानक न्यूनतम तापमान करीब चार डिग्री की गिरावट रही। 12 और 13 दिसंबर को येलो अलर्ट घोषित किया गया है। सीजन में पहली बार दिल्ली का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से कम हुआ सुबह से ही ठंडी...
नेशनल डेस्क : देश की राजधानी में 28 साल बाद शीतलहर की शुरुआत इतनी जल्दी हुई है। अचानक न्यूनतम तापमान करीब चार डिग्री की गिरावट रही। 12 और 13 दिसंबर को येलो अलर्ट घोषित किया गया है। सीजन में पहली बार दिल्ली का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से कम हुआ सुबह से ही ठंडी बफीली हवाएं चल रहीं थी।
बीते दो दिनों के दौरान पार्क और दूसरी जगहों पर लोग धूप का आनंद लेते नजर आए। बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 23 डिग्री रहा, जो सामान्य से दो डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान सिमट कर महज 4.9 डिग्री रहा। यह सामान्य से पांच डिग्री कम है।
मौसम विभाग ने सुबह तकरीबन 10 बजे दिल्ली में शीतलहर की घोषणा कर दी। अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक रह सकता है। 13 दिसंबर को अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री रह सकता है। वहीं 14 से 17 दिसंबर तक हल्का कोहरा रह सकता है, जबकि आसमान साफ रहेगा।
कहा जा रहा है कि राजधानी में 1996 के बाद इतनी जल्दी शीतलहर का आगाज हुआ है। 11 दिसंबर को राजधानी में इस सीजन की सबसे ठंडी सुबह और शीतलहर रही। इससे पहले 11 दिसंबर को ही 1996 में तापमान 2.3 डिग्री रहा। स्काईमेट के अनुसार, इस सीजन में पहली बार दिल्ली का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से कम हुआ है। पहाड़ों में बर्फवारी के बाद ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों की तरफ आनी शुरू हो गई हैं।