Edited By Parveen Kumar,Updated: 07 Dec, 2024 11:44 PM
![cold wave wreaks havoc in delhi imd issues warning](https://img.punjabkesari.in/multimedia/914/0/0X0/0/static.punjabkesari.in/2024_12image_23_44_1298912284-ll.jpg)
दिल्ली और आसपास के इलाकों में सर्दी लगातार बढ़ रही है और अब इसका असर दिखने लगा है। इस सर्दी सीजन में दिल्ली में अब तक की सबसे ठंडी रात रही, जब तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।
नेशनल डेस्क : दिल्ली और आसपास के इलाकों में सर्दी लगातार बढ़ रही है और अब इसका असर दिखने लगा है। इस सर्दी सीजन में दिल्ली में अब तक की सबसे ठंडी रात रही, जब तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। मौसम विभाग के अनुसार, साफ आसमान और तेज हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आई है। आने वाले दिनों में तापमान और नीचे जाने की संभावना है।
शनिवार को दिल्ली की सर्द सुबह रही और न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान था। मौसम विभाग ने रविवार को हल्की बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
इससे पहले, दिल्ली में शुक्रवार रात को तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था, जो औसत से तीन डिग्री कम था। दिल्ली में हवा की गुणवत्ता भी खराब हो गई है। एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) फिर से खराब श्रेणी में पहुंच गया है। सुबह 9 बजे AQI 222 था, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। हालांकि, प्रदूषण नियंत्रण के लिए लागू किए गए GRAP-4 को सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हटा दिया गया है। इस सर्दी में हेल्थ का ध्यान रखना बेहद जरूरी है, क्योंकि ठंड और खराब हवा से सेहत पर असर पड़ सकता है।