mahakumb

Cold Winds: 21 फरवरी तक भयंकर तूफान, भारी बारिश, 240KM स्पीड से चलेंगे हवाए...IMD का ताजा अलर्ट

Edited By Anu Malhotra,Updated: 14 Feb, 2025 09:08 AM

cold winds rain south india sunshine delhi ncr

देश के कई हिस्सों में सर्द हवाओं और बारिश के चलते ठंड का असर अभी भी जारी है। पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से भी नीचे पहुंच गया है, जबकि उत्तर भारत में शीतलहर का प्रभाव बना हुआ है। हालांकि, दिन में धूप निकलने से तापमान में...

नेशनल डेस्क: देश के कई हिस्सों में सर्द हवाओं और बारिश के चलते ठंड का असर अभी भी जारी है। पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से भी नीचे पहुंच गया है, जबकि उत्तर भारत में शीतलहर का प्रभाव बना हुआ है। हालांकि, दिन में धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी महसूस हो रही है। दिल्ली-NCR में सुबह-शाम ठंडक बनी हुई है, लेकिन दिन में तापमान बढ़ रहा है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, 21 फरवरी तक राजधानी और नोएडा में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन ठंडी हवाएं चलती रहेंगी। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से अरुणाचल प्रदेश और पूर्वोत्तर भारत में तेज़ हवाओं के साथ भारी बारिश का अनुमान है। आइए जानते हैं, अगले 7 दिनों में देशभर के मौसम का हाल।

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

  • 21 फरवरी तक मौसम शुष्क रहेगा।
  • 15 और 16 फरवरी को हल्के बादल छाने की संभावना।
  • 25-30 किमी/घंटा की रफ्तार से सर्द हवाएं चलेंगी।
  • अधिकतम तापमान अगले 5-6 दिनों में 30 डिग्री से अधिक हो सकता है।
  • न्यूनतम तापमान 14-15 डिग्री तक रहने की संभावना।
  • 14 फरवरी को अधिकतम तापमान 23.46°C और न्यूनतम तापमान 10.05°C दर्ज किया गया।
  • हवा में नमी 16% और स्पीड 16 किमी/घंटा।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वोत्तर असम और निचले क्षोभमंडल स्तर पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है। साथ ही, उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में पूर्व की ओर बहने वाली हवाएं चल रही हैं।

  • अरुणाचल प्रदेश: 16-17 फरवरी को गरज-चमक और बिजली कड़कने के साथ हल्की से मध्यम बारिश।
  • असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा: हल्की बारिश के आसार।
  • उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम: सुबह के समय घना कोहरा छाने की संभावना।
  • उत्तर और पश्चिमोत्तर भारत: 16-17 फरवरी को बादल छाए रहने और हल्की बारिश का अनुमान।
  • 19, 20 और 21 फरवरी: उत्तर पश्चिमी, मध्य और पूर्वी भारत में तापमान गिर सकता है और हल्की बारिश हो सकती है।

देशभर के ताज़ा मौसम अपडेट के लिए IMD की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!