कांग्रेस नेताओं ने अध्यक्ष के रूप में खरगे के दो साल पूरा होने की बधाई दी

Edited By Parveen Kumar,Updated: 26 Oct, 2024 06:54 PM

congress leaders congratulate kharge on completion of two years as president

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और पार्टी के कई अन्य नेताओं ने पार्टी अध्यक्ष के रूप में मल्लिकार्जुन खरगे के दो साल का कार्यकाल पूरा होने के मौके पर शनिवार को उन्हें बधाई दी तथा पार्टी के प्रति उनके योगदान की सराहना की। खरगे ने वर्ष 2022 में...

नेशनल डेस्क : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और पार्टी के कई अन्य नेताओं ने पार्टी अध्यक्ष के रूप में मल्लिकार्जुन खरगे के दो साल का कार्यकाल पूरा होने के मौके पर शनिवार को उन्हें बधाई दी तथा पार्टी के प्रति उनके योगदान की सराहना की। खरगे ने वर्ष 2022 में कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में सांसद शशि थरूर को पराजित किया था। उन्होंने 26 अक्टूबर, 2022 को पदभार संभाला था।

राहुल गांधी ने ‘एक्स' पर पोस्ट किया, ‘‘मल्लिकार्जुन खरगे जी को कांग्रेस अध्यक्ष के दो साल पूरे करने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। आपके नेतृत्व ने पार्टी के जनसेवा के संकल्प को सशक्त किया है। आपका संघर्ष और अनुभव हमें प्रेरित करता है।'' उन्होंने कहा कि संविधान और जनता के हितों की रक्षा के लिए खरगे का मार्गदर्शन हर ‘न्याय योद्धा' के लिए बहुमूल्य है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने कहा कि खरबे ने पार्टी को मजबूत नेतृत्व दिया है। उन्होंने ‘एक्स' पर पोस्ट किया, ‘‘खरगे जी को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष बने आज दो साल पूरे हुए। खरगे जी ने अथक मेहनत, अनुभवी दूरदर्शिता और बेमिसाल जीवटता के साथ पार्टी को मजबूत नेतृत्व दिया है।'' प्रियंका ने कहा, ‘‘सामाजिक न्याय, वंचितों के अधिकार और लोकतंत्र की प्रखर आवाज खरगे जी ने छात्र राजनीति से शुरुआत की और आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उनका दशकों लंबा और सार्थक राजनीतिक जीवन कांग्रेस के हर एक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा है।''

कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने कहा, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में दो वर्ष पूरे करने पर हमारे प्रिय खरगे जी को बहुत-बहुत बधाई। उनके मार्गदर्शन और नेतृत्व में और राहुल गांधी जी के वीरतापूर्ण प्रयासों से हम पहले से अधिक मजबूत हुए हैं तथा भाजपा-आरएसएस के शासन को एक कठिन चुनौती दी है।'' उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में कांग्रेस और अधिक मजबूत होगी।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!