Edited By Seema Sharma,Updated: 09 Sep, 2019 09:53 AM
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय झा गाना गाकर अपनी पार्टी के नेताओं का उत्साह बढ़ाते दिखे। वहीं संजय की सुरीली आवाज के भाजपा नेता भी कायल हो गए और उन्होंने अपने विरोधी नेता की सराहना करने में हिचक नहीं की। संजय झा ने अभिनेता सुनील दत्त
नई दिल्ली: कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय झा गाना गाकर अपनी पार्टी के नेताओं का उत्साह बढ़ाते दिखे। वहीं संजय की सुरीली आवाज के भाजपा नेता भी कायल हो गए और उन्होंने अपने विरोधी नेता की सराहना करने में हिचक नहीं की। संजय झा ने अभिनेता सुनील दत्त अभिनीत फिल्म 'हमराज' का गाना 'ना मुंह छुपा के जियो' गाया। बता दें कि इस गाने को आवाज महेंद्र कपूर ने दी थी। झा ने ट्वीट किया कि इस रविवार मैंने कुछ अलग करने की कोशिश की। एक नया गाना गाकर। यह मेरे कांग्रेस के बेहतरीन सहयोगियों के लिए है, जो बहुत हताश नजर आते हैं। मुस्कराओ दोस्तों!' लोग उनके गाए गाने को खूब पंसद कर रहे हैं और उनकी आवाज की भी खासी तारीफ हो रही है।
दिल्ली भाजपा प्रवक्ता तेजिंद्र पाल सिंह बग्गा ने लिखा कि राजनीतिक मतभेद हटा दें तो आप अच्छा गाते हैं। इस पर झा ने भी जवाब देने में देर नहीं की और लिखा कि सराहना के लिए शुक्रिया तेजिंदर। निश्चित रूप से हम अलग विचारधारा के हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हमारे बीच अच्छी बातचीत नहीं हो सकती। उल्लेखनीय है कि लोकसभा में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अभी पटरी पर नहीं लौट पाई है। राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद सोनिया गांधी ने अंतरिम तौर पर पार्टी की कमान संभाली है।