mahakumb

कांग्रेस में होगा बड़ा फेरबदल, इस बड़े नेता की होगी छुट्टी?

Edited By Ashutosh Chaubey,Updated: 13 Feb, 2025 01:40 PM

congress will kc venugopal be removed from post of general secretary

कांग्रेस पार्टी में इन दिनों बदलाव की चर्चा जोरों पर है। पार्टी के संगठन में फेरबदल की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इस बार बदलाव की बयार कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से लेकर प्रदेश इकाइयों तक फैली हुई है। ओडिशा में हाल ही में भक्त चरण दास को प्रदेश...

नेशनल डेस्क: कांग्रेस पार्टी में इन दिनों बदलाव की चर्चा जोरों पर है। पार्टी के संगठन में फेरबदल की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इस बार बदलाव की बयार कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से लेकर प्रदेश इकाइयों तक फैली हुई है। ओडिशा में हाल ही में भक्त चरण दास को प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है और कुछ अन्य अग्रिम संगठनों में भी नियुक्तियां हुई हैं। इस बदलाव के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी और कई प्रदेश इकाइयों में भी बदलाव जल्द ही देखने को मिल सकते हैं। कांग्रेस पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। साल 2019 में उन्हें संगठन महासचिव बनाया गया था और वे वर्तमान में केरल से सांसद हैं। पिछले कुछ समय से कई राज्यों में कांग्रेस की हार के बाद उनकी स्थिति को लेकर भी चर्चाएं जारी हैं।

कांग्रेस में बदलाव की वजह

कांग्रेस पार्टी में संगठन को मजबूत करने की कवायद लंबे समय से जारी थी, लेकिन दिल्ली चुनाव के नतीजों के बाद पार्टी आलाकमान पर बदलाव का दबाव बढ़ गया है। दिल्ली चुनाव में कांग्रेस को उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिली, जिसके बाद पार्टी में संगठनात्मक बदलाव की प्रक्रिया और तेज हो गई है। हाल ही में पार्टी के अंदर चली बैठकों में यह चर्चा की जा रही है कि कुछ नेताओं को प्रदेश से केंद्र की राजनीति में लाया जाए, जबकि कुछ नेताओं को राष्ट्रीय पदों से हटाकर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी जाए।

केसी वेणुगोपाल की स्थिति पर सवाल

कांग्रेस पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। साल 2019 में उन्हें संगठन महासचिव बनाया गया था और वे वर्तमान में केरल से सांसद हैं। पिछले कुछ समय से कई राज्यों में कांग्रेस की हार के बाद उनकी स्थिति को लेकर भी चर्चाएं जारी हैं। कांग्रेस के सियासी गलियारों में यह सवाल उठ रहा है कि क्या उन्हें महासचिव पद से हटा कर कहीं और एडजस्ट किया जाएगा। हालांकि, सूत्रों के मुताबिक, वेणुगोपाल अपने पद पर बने रहेंगे, लेकिन इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

कांग्रेस का फोकस हिंदी बेल्ट और पूर्वोत्तर पर

कांग्रेस पार्टी की स्थिति हिंदी बेल्ट और पूर्वोत्तर राज्यों में कमजोर नजर आ रही है। जबकि दक्षिणी राज्यों में पार्टी का जनाधार अच्छा है, हिंदी बेल्ट और पूर्वोत्तर राज्यों में पार्टी को अपनी स्थिति मजबूत करने की आवश्यकता महसूस हो रही है। यही कारण है कि कांग्रेस संगठन इन दोनों क्षेत्रों में विशेष ध्यान देने की योजना बना रही है। यहां पर बदलावों की उम्मीद ज्यादा जताई जा रही है, जिससे पार्टी इन राज्यों में अपनी स्थिति मजबूत कर सके।

कांग्रेस की नई रणनीति

कांग्रेस पार्टी के सूत्रों के अनुसार, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और गांधी परिवार के बीच लगातार बैठकें चल रही हैं। इन बैठकों में प्रदेश इकाइयों के संगठन की समीक्षा की जा रही है और जहां सुधार की आवश्यकता है, वहां रणनीति बनाई जा रही है। हरियाणा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के साथ नेता प्रतिपक्ष भी घोषित किए जाने की संभावना है, और बताया जा रहा है कि इनमें से एक पद किसी महिला नेता को सौंपा जा सकता है।

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!