सामने आई बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 की कंटेस्टेंट लिस्ट, दिखेंगी टीवी एक्टर्स से लेकर स्पोर्ट्स पर्सनैलिटीज

Edited By Radhika,Updated: 20 Jun, 2024 02:08 PM

contestant list of bigg boss ott season 3 revealed

बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 जियो सिनेमा पर 21 जून से स्ट्रीम होने वाला है। कहा जा रहा है कि इस बार शो में कुछ बदलाव होंगे। सलमान खान की जगह इस बार अनिल कपूर शो होस्ट करेंगे। शो के कंफर्म 14 कंटेस्टेंट्स की लिस्ट सामने आई है।

नेशनल डेस्क: बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 जियो सिनेमा पर 21 जून से स्ट्रीम होने वाला है। कहा जा रहा है कि इस बार शो में कुछ बदलाव होंगे। सलमान खान की जगह इस बार अनिल कपूर शो होस्ट करेंगे। शो के कंफर्म 14 कंटेस्टेंट्स की लिस्ट सामने आई है। इस बार बिग बॉस हाउस में टीवी एक्टर्स, इंफ्लूएंसर्स, न्यूजमेकर्स, म्यूजिक एंड स्पोर्ट्स पर्सनैलिटीज दिखने वाली हैं। डिटेल में जानते हैं कि लिस्ट में कौन- कौन से नाम सामने हैं।  

PunjabKesari

चंद्रिका दीक्षित-

वड़ा पाव गर्ल यानि चंद्रिका दीक्षित किसी पहचान की मोहताज नहीं है। यूं भी कहना गलत नहीं है कि वे किसी स्टार से कम नहीं है। उम्मीद जताई जा रही है कि वे इस शो की एक मजेदार कंटेस्टेंट साबित हो सकती हैं।

PunjabKesari

दीपक चौरसिया-

सीनियर जर्नलिस्ट दीपक चौरसिया भी रियलिटी शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं।

PunjabKesari

अरमान मलिक-

फेमस यूट्यूबर अरमान मलिक भी अपनी दोनों पत्नियों पायल और कृतिका संग रियलिटी शो में दिखने वाले हैं।  

PunjabKesari

साई केतन राव-

महाराष्ट्रियन एक्टर साई केतन राव इस बार बीबी हाउस के कंटेस्टेंट होंगे। अब देखना यह होगा कि टीवी में लोगों के दिलों पर राज करना वाले एक्टर अपनी पर्सनैलिटी से फैंस को कितना इंप्रेस करते हैं.

पौलोमी पोलो दास-

मॉडल और एक्ट्रर पौलोमी पोलो दास ने बंगाली डस्की ब्यूटी ने मॉडलिंग से करियर शुरू किया। उन्होंने 'सुहानी सी एक लड़की', 'दिल है तो है', 'कार्तिक पूर्णिमा' में काम किया। पौलोमी अपने डस्की स्लट्री लुक और ग्लैमरस इमेज के लिए जानी जाती हैं।

PunjabKesari

सना सुल्तान-

मुस्लिम फैमिली से ताल्लुक रखने वाली सना सुल्तान ने मॉडलिंग से करियर शुरू किया। इसके बाद वे टिकटॉक पर कंटेंट क्रिएटर के तौर पर सामने आई।

PunjabKesari

सना मकबूल-
टीवी एक्ट्रेस सना मकबूल ने साल 2009 में रियलिटी शो MTV टीन डीवा से मॉडलिंग शुरु की थी। इसके बाद उन्होंने टीवी इंडस्ट्री का रुख भी किया। उन्हें मिस इंडिया 2012, खतरों के खिलाड़ी 11 में देखा गया था।  

शिवानी कुमारी-
रूरल इंफ्लूएंसर शिवानी कुमारी अपना खुद का एक यूट्यू चैनल चलाती हैं। फैंस को उम्मीद है शिवानी भी सक्सेस को छूएंगी।

विशाल पांडे-
कंटेंट क्रिएटर विशाल पांडे भी बिग बॉस ओटीटी 3 में नजर आएंगे।

नैजी-
रैपर नावेद शेख का नाम पॉपुलर रैपर के तौर पर जाना जाता है। वे स्ट्रीट हिप हॉप स्टाइल सॉन्ग के लिए फेमस हैं।
नीरज गोयत- 
खली और संग्राम सिंह के बाद बिग बॉस हाउस में लंबे वक्त बाद स्पोर्ट्समैन नीरज गोयत नजर आएंगे। वो हरियाणा के बॉक्सर और मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट हैं।

मुनीषा खतवानी -
एक्ट्रेस और टैरो कार्ड रीडर मुनीषा शो का हिस्सा बनी हैं। बतौर एक्ट्रोलॉजर वो मुंबई के पार्टी सर्किट का जाना माना नाम हैं।

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!