Edited By Radhika,Updated: 04 Mar, 2025 11:22 AM

महाराष्ट्र के पुणे से एक बार फिर से हैरानीवाली घटना सामने आई है। पुणे के शिरूर तहसील क्षेत्र में दो युवकों ने चाकू की नोक पर एक 19 वर्षीय लड़की के साथ बारी-बारी से रेप किया। इस मामले में पुलिस का कहना है कि पीड़िता के चचेरे भाई ने उसे अश्लील हरकत...
नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र के पुणे से एक बार फिर से हैरानीवाली घटना सामने आई है। पुणे के शिरूर तहसील क्षेत्र में दो युवकों ने चाकू की नोक पर एक 19 वर्षीय लड़की के साथ बारी-बारी से रेप किया। इस मामले में पुलिस का कहना है कि पीड़िता के चचेरे भाई ने उसे अश्लील हरकत करने पर मजबूर किया और फिर इसका पूरा वीडियो बनाया।
सोने के गहने लेकर हुए फरार-
पुलिस के मुताबिक पीड़िता के दोनों चचेरे भाई उसे एकांत स्थान पर बैठे थे और लगभग 20 साल के दो युवकों ने उन्हें पकड़ लिया। रिपोर्टस में बताया गया है कि रेप के बाद आरोपी पीड़िता के अंगूठी और एक पेंडेंट सहित सोने के गहने लेकर मौके से भाग निकले।

चाकू की नोक पर किया रेप-
रंजनगांव पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक महादेव वाघमोडे ने बताया, "लगभग 20 साल की उम्र के बीच के दो युवक बाइक पर आए और चाकू की नोक पर दोनों को धमकाया। उन्होंने उन्हें अपने फोन में वीडियो बनाते समय अंतरंग होने के लिए मजबूर किया। फिर आरोपियों ने महिला के साथ रेप किया और मौके से भागने से पहले उसकी सोने की नाक की अंगूठी और सोने का पेंडेंट लूट लिया।"
घटना के बाद पुलिस को कॉल की युवती
उन्होंने बताया, "युवती के साथ अभी जो कुछ हुआ उसके सदमे से उबर रही थी, 112 पर कॉल करके पुलिस तक पहुंचने में कामयाब रही और अपराध की सूचना दी। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार करने के तुरंत बाद कार्रवाई शुरू कर दी। महिला द्वारा बताए गए विवरण के आधार पर ही दोनों आरोपियों को कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया।"