त्रिपुरा में पंचायत चुनाव से पहले माकपा नेता की हत्या, आज राज्यव्यापी बंद का आह्वान

Edited By Pardeep,Updated: 14 Jul, 2024 12:07 AM

cpi m leader murdered before panchayat elections in tripura

दक्षिण त्रिपुरा के राजनगर क्षेत्र में हुए हमले में गंभीर रूप से घायल मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नेता बादल शिल की शनिवार को एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अगरतलाः दक्षिण त्रिपुरा के राजनगर क्षेत्र में हुए हमले में गंभीर रूप से घायल मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नेता बादल शिल की शनिवार को एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

विपक्षी माकपा ने आरोप लगाया कि पंचायत चुनाव में जिला परिषद पद के लिए उम्मीदवार शिल की हत्या भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समर्थित गुंडों ने की है। माकपा ने इसके विरोध में रविवार को 12 घंटे का राज्यव्यापी बंद बुलाया है। राज्य भाजपा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच करेगी और आवश्यक कार्रवाई करेगी। 

दक्षिण त्रिपुरा के पुलिस अधिक्षक (एसपी) अशोक कुमार सिन्हा ने 'पीटीआई भाषा' को बताया कि शिल पर शुक्रवार शाम कुछ लोगों ने हमला किया था, जिनकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया, "घटना के बारे में पता चलने के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित पुलिस को कुछ भी बताने की हालत में नहीं था। हालांकि हमने स्वत: संज्ञान लेकर मामला दर्ज किया है। मामले की जांच चल रही है।" 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!