CPM नेता सीताराम येचुरी की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली AIIMS में भर्ती; ICU में चल रहा है इलाज

Edited By Pardeep,Updated: 20 Aug, 2024 05:31 AM

cpm leader sitaram yechury admitted to aiims delhi shifted to icu

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के महासचिव सीताराम येचुरी की तबीयत बिगड़ने पर दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उन्हें सोमवार शाम को एम्स के इमरजेंसी विभाग के रेड जोन में भर्ती किया गया था।

नेशनल डेस्कः भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के महासचिव सीताराम येचुरी की तबीयत बिगड़ने पर दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उन्हें सोमवार शाम को एम्स के इमरजेंसी विभाग के रेड जोन में भर्ती किया गया था। तबीयत में सुधार न होने पर उनको अस्पताल के आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। उन्हें लंग्स इन्फेक्शन की समस्या है। हालांकि, एम्स मीडिया सेल की ओर से उनके अस्पताल में भर्ती होने के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। 

सीताराम येचुरी भारतीय राजनीति का एक जाना-माना चेहरा हैं. वे भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के महासचिव हैं। राज्यसभा सांसद रहते हुए येचुरी को 2016 में सर्वश्रेष्ठ सांसद का पुरस्कार मिला था। सीताराम येचुरी एक तमिल ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखते हैं। येचुरी 1974 में स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) में शामिल हुए थे। इसके एक साल बाद वो भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के सदस्य बन गए। 

राजनीतिक करियर
2005 में वह पहली बार पश्चिम बंगाल से राज्यसभा के सदस्य बने. वह राज्यसभा में 18 अगस्त 2017 तक रहे। इस दौरान संसद में उन्होंने जनहित के कई मुद्दे उठाए। सीताराम येचुरी राजनेता के साथ-साथ सामाजिक कार्यकर्ता, अर्थशास्त्री और पत्रकार और लेखक भी हैं। राजनीतिक दस्तावेज तैयार करने में इनकी राय को अहम माना जाता है। ये काफी लंबे समय से कई अखबारों में कॉलम लिखते आए हैं। इन्होंने कई किताबें लिखी है। इसमें ‘यह हिन्दू राष्ट्र क्या है’, ‘घृणा की राजनीति’, ’21वीं सदी का समाजवाद’ जैसी किताबें अहम हैं।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!