Zomato पर ग्राहक ने ऑर्डर की मशरूम बिरयानी, लेकिन डिलीवर हुई चिकन बिरयानी, सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

Edited By Yaspal,Updated: 26 Jul, 2024 05:54 AM

customer ordered mushroom biryani on zomato but got chicken biryani

फूड डिलवरी कंपनी जमेटो एक बार फिर चर्चा में है। दिल्ली में एक महिला ने जमेटो से वेज बिरयानी ऑर्डर की। लेकिन उसे नॉनवेज बिरायनी सर्व की गई। अब महिला फूड डिलीवरी कंपनी से इसकी शिकायत सोशल मीडिया एक्स पर की है।

नेशनल डेस्कः फूड डिलवरी कंपनी जमेटो एक बार फिर चर्चा में है। दिल्ली में एक महिला ने जमेटो से वेज बिरयानी ऑर्डर की। लेकिन उसे नॉनवेज बिरायनी सर्व की गई। अब महिला फूड डिलीवरी कंपनी से इसकी शिकायत सोशल मीडिया एक्स पर की है। दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में रहने वाली प्रियंका राठौर ने जमेटो पर मशरूम बिरयानी का ऑर्डर दिया था। लेकिन जब उसको ऑर्डर मिला तो उसमें चिकन बिरयानी निकला। 15 जुलाई को 2024 को दोपहर करीब 1 बजे किया किया गया था। ग्राहक को ऑर्डर पौने दो बजे मिला।

सुनंदा रॉय ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा है कि दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में जमेटो पर मशरूम बिरयानी का ऑर्डर दिया था। सुनंदा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरों के साथ ऑर्डर का बिल भी शेयर किया है। उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा, “अब यह आम बात हो गई है कि शाकाहारी लोगों को शाकाहारी भोजन की जगह नॉनवेज खाना मिल रहा है। मैं अपने साथी हिंदुओं की ओर से आप लोगों से अनुरोध करती हूं कि आप रेस्तरां के मालिक का नाम बताएं।

सुनंदा ने आगे लिखा है कि मैंने इस पोस्ट में हिंदुओं का उल्लेख क्यों किया।क्योंकि, अभी श्रावण मास चल रहा है और अधिकांश हिंदू इस महीने मांसाहारी भोजन नहीं खाते हैं। श्रावण समाप्त होने के बाद पितृ पक्ष और उसके बाद नवरात्रि का महीना आएगा। अधिकांश हिंदू पितृ पक्ष और नवरात्रि के दौरान मांसाहारी भोजन से भी परहेज करते हैं। हमें ऑर्डर करने से पहले बस रेस्टोरेंट मालिक का नाम चाहिए। इससे पहले भी कई बार जमेटो अपनी सेवाओं को लेकर विवादों में रह चुकी है। अब सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!