cyclone: भयानक चक्रवात तुफान में पलटा ट्रॉलर, 8 लोगों की लाशें मिलीं

Edited By Anu Malhotra,Updated: 23 Sep, 2024 07:21 AM

cyclone  bay of bengal 9 fishermen trawler bodies of 8 fishermen

बंगाल की खाड़ी में आए चक्रवाती तूफान के दौरान एक ट्रॉलर पलटने से उसमें सवार 9 मछुआरे फंस गए थे। इनमें से 8 मछुआरों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि एक मछुआरा अभी भी लापता है। यह दुर्घटना एफबी गोविंदो नामक ट्रॉलर की है, जिसमें 17 मछुआरे सवार थे। ये...

नेशनल डेस्क: बंगाल की खाड़ी में आए चक्रवाती तूफान के दौरान एक ट्रॉलर पलटने से उसमें सवार 9 मछुआरे फंस गए थे। इनमें से 8 मछुआरों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि एक मछुआरा अभी भी लापता है। यह दुर्घटना एफबी गोविंदो नामक ट्रॉलर की है, जिसमें 17 मछुआरे सवार थे। ये सभी हिल्सा मछली पकड़ने के लिए निकले थे, लेकिन सुंदरबन के बाघेर चार के पास ट्रॉलर अचानक डूब गया।

एक विशाल लहर ने ट्रॉलर के डेक पर मौजूद 8 मछुआरों को समुद्र में बहा दिया। तीन घंटे बाद, एक अन्य ट्रॉलर के मछुआरों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी जान जा चुकी थी। बचाए गए मछुआरों ने घटना की जानकारी दी।

तटरक्षक बल और स्थानीय मछुआरा संगठन की मदद से रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे ट्रॉलर को किनारे लाया गया। मृतकों की उम्र 27 से 55 वर्ष के बीच थी, जिनमें से अधिकांश काकद्वीप के निवासी थे। मृतकों में से एक, मुकुंदो बोइरागी, उत्तर 24 परगना के तेघोरिया गांव का रहने वाला था।

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!