पेरिस में हीटवेव का खतरा, ओलंपिक्स में स्थिति खराब होने की आशंका

Edited By Radhika,Updated: 22 Jul, 2024 12:30 PM

danger of heatwave in paris fear of worsening situation in olympics

पेरिस में 100 साल बाद फिर से ओलंपिक हो रहा है। इतने सालों में यहां पर तापमान में 1.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। इतने समय में पेरिस में 50 हीटवेव की  घटनाएं सामने आई हैं। ऐसे में अब आयोजकों और खिलाड़ियों को  इस बात की चिंता है कि इस खेल का...

नेशनल डेस्क: पेरिस में 100 साल बाद फिर से ओलंपिक हो रहा है।  इतने सालों में यहां पर तापमान में 1.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। इतने समय में पेरिस में 50 हीटवेव की  घटनाएं सामने आई हैं।  ऐसे में अब आयोजकों और खिलाड़ियों को  इस बात की चिंता है कि इस खेल का आयोजन कैसे होगा। 

साल 2003 में पेरिस ने हीटवेव का सामना किया था। उस समय यहां पर 14 हजार लोगों की मौत हुई थी। अब कहा जा रहा है कि ओलंपिक्स के दौरान पेरिस में दो हफ्ते तक हीटवेव की आशंका है। इससे पहले ऐसा साल 2003 में हुआ था। 2003 की तुलना में इस बार स्थिति ज़्यादा खराब होने की आशंका है।  

पेरिस में तेज़ गर्मी के बीच मैराथन, टेनिस, बीच वॉलीबॉल प्रभावित हो सकता है। ऐसे में खेल देखने आए दर्शकों की हालत खराब हो सकती है। इससे पहले टोक्यो ओलंपिक्स में भी खिलाड़ियों की हालत खराब हुई थी । उस समय यहां पर तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर था. साथ ही 80 फीसदी ह्यूमिडिटी थी।
 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!