मृत सास की याद में बहू ने बनवाया 60 लाख का मंदिर, मूर्ति रखकर अब रोज करती है पूजा

Edited By Harman Kaur,Updated: 29 Apr, 2025 06:47 PM

daughter in law built a temple worth rs 60 lakhs

बिहार के बेगूसराय का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक बड़े से मंदिर में एक महिला की मूर्ति नजर आ रही है। गांव की महिलाएं इस मूर्ति की पूजा करती हुई दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि ये मंदिर एक बहू ने अपनी सास...

नेशनल डेस्क: बिहार के बेगूसराय का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक बड़े से मंदिर में एक महिला की मूर्ति नजर आ रही है। गांव की महिलाएं इस मूर्ति की पूजा करती हुई दिखाई दे रही हैं। बताया जा रहा है कि ये मंदिर एक बहू ने अपनी सास की याद में बनवाया है। महिला के मुताबिक, उसकी सास देवी थी। उनके जाने के बाद से वह टूट गई थी। इसलिए उनकी याद में मंदिर बनवा दिया।
PunjabKesari
60 लाख खर्च कर बनवाया मंदिर
इस महिला की सास का देहांत हो गया था, जिसके बाद बहू ने उनके सम्मान में लगभग 60 लाख रुपए खर्च कर मंदिर बनवाया। इस मंदिर में सास की बड़ी मूर्ति लगाई गई है, जिसे महिलाएं नमन करती हैं। महिला का कहना है कि उसकी सास देवी के समान थीं और उन्होंने हमेशा परिवार के लिए त्याग और सेवा की। इसलिए उसने अपनी पूरी जमा पूंजी लगाकर सास के नाम का मंदिर बनवाया।
PunjabKesari
हर दिन होती है पूजा
अब यह बहू रोजाना मंदिर में जाकर अपनी सास की पूजा करती है। साथ ही गांव की अन्य महिलाएं भी इस मंदिर में पूजा करने आती हैं। वीडियो में कई महिलाएं मूर्ति के सामने श्रद्धा से झुकी दिख रही हैं।
PunjabKesari
सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं
यह वीडियो जैसे ही इंटरनेट पर आया, लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आईं। कई लोगों ने इसे प्रेरणादायक और भावनात्मक बताया। वहीं, कुछ महिलाओं ने व्यंग्यात्मक रूप से लिखा कि ऐसी सास बहुत कम होती हैं, जिनकी पूजा की जाए। कुछ ने लिखा कि उनकी सास ने जीवनभर ताने दिए, इसलिए मंदिर तो दूर वे उनके नाम की तस्वीर तक न लगाएं।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!