घोर कलयुग! संपत्ति के लिए बेटी ने अपनी मां को मार डाला, मंगेतर और एक दोस्त साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम

Edited By Harman Kaur,Updated: 18 Aug, 2024 04:05 PM

daughter killed her mother for property

पश्चिम दिल्ली के नजफगढ़ में एक 28 वर्षीय महिला ने अपने मंगेतर और एक दोस्त के साथ मिलकर अपनी 58 वर्षीय मां की हत्या कर दी। पुलिस ने सभी 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, महिला मोनिका ने अपनी मां के "दरवाजा नहीं खोलने" की शिकायत की...

नेशनल डेस्क: पश्चिम दिल्ली के नजफगढ़ में एक 28 वर्षीय महिला ने अपने मंगेतर और एक दोस्त के साथ मिलकर अपनी 58 वर्षीय मां की हत्या कर दी। पुलिस ने सभी 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, महिला मोनिका ने अपनी मां के "दरवाजा नहीं खोलने" की शिकायत की थी। लेकिन सीसीटीवी फुटेज से यह खुलासा हुआ कि मोनिका ने हत्या से पहले अपने मंगेतर नवीन कुमार खत्री और उसके दोस्त योगेश कुमार के साथ बिल्डिंग में प्रवेश किया था।

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को दोपहर 1 बजे मोनिका ने कॉल किया कि उसकी मां दरवाजा नहीं खोल रही हैं। मोनिका ने बताया कि उसने अपनी मां को पिछली बार गुरुवार दोपहर देखा था जब सुमित्रा ठीक लग रही थीं। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा कि सुमित्रा बेहोश पड़ी थीं और उनके शरीर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने बताया कि सुमित्रा की मौत के कारण की पुष्टि के लिए पोस्टमार्टम किया जाएगा।

मृतका सुमित्रा सोलंकी के शरीर पर चोट के निशान थे और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद मौत का सही कारण पता चलेगा। जांच में यह सामने आया है कि हत्या का कारण संपत्ति विवाद था। मोनिका की मां ने अपनी संपत्ति अपने बेटे के नाम कर दी थी, जिससे मोनिका और उसकी मां के बीच झगड़े बढ़ गए थे। मोनिका ने अपने मां की हत्या की योजना बनाई और शुक्रवार को इसे अंजाम दिया।

ये भी पढ़ें....
- 3 साल तक बेटी का यौन शोषण करता रहा पिता, मां ने दर्ज करवाई थी शिकायत...कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सजा

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले की एक विशेष अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म करने के मामले में सौतेले पिता को दोषी करार देते हुए 20 वर्ष कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!