Dhanteras special plants: धनतेरस पर लगाएं ये पौधे, मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की कृपा से होगी धन-वृद्धि

Edited By Anu Malhotra,Updated: 28 Oct, 2024 03:15 PM

day of dhanteras  special plants  dhanteras  goddess lakshmi wealth

धनतेरस के दिन कई लोग शुभ खरीदारी करते हैं, जिससे पूरे साल सुख-समृद्धि बनी रहती है। अगर धनतेरस के दिन कुछ खास पौधे घर में लगाए जाएं, तो इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और मां लक्ष्मी की कृपा से धन-दौलत में भी वृद्धि होती है।

नेशनल डेस्क:  धनतेरस के दिन कई लोग शुभ खरीदारी करते हैं, जिससे पूरे साल सुख-समृद्धि बनी रहती है। अगर धनतेरस के दिन कुछ खास पौधे घर में लगाए जाएं, तो इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और मां लक्ष्मी की कृपा से धन-दौलत में भी वृद्धि होती है।

धनतेरस पर इन पौधों को घर लाने के लाभ

  1. कुबेराक्षी पौधा:
    भगवान कुबेर का प्रिय कुबेराक्षी पौधा धनतेरस के दिन लगाने से धन संबंधित समस्याएं समाप्त होती हैं। इसे घर में लगाने से धन लाभ के अवसर बढ़ते हैं, रुका हुआ धन वापस आता है और कर्ज से मुक्ति मिलती है। साथ ही, घर में दरिद्रता का वास नहीं होता।

  2. लक्ष्मी कमल:
    लक्ष्मी कमल को धनतेरस के दिन घर के प्रवेश द्वार के पास रखना बहुत शुभ होता है। इसे मां लक्ष्मी का प्रिय पौधा माना जाता है और घर में इसे लगाने से धन-समृद्धि में वृद्धि होती है। वास्तु शास्त्र में भी लक्ष्मी कमल का विशेष महत्व बताया गया है।

  3. गुड़हल का पौधा:
    भगवान कुबेर का पसंदीदा गुड़हल का पौधा भी धनतेरस पर घर में लगाने से शुभ फल देता है। खासकर, मां लक्ष्मी की पूजा में लाल गुड़हल का फूल चढ़ाने से धन के नए अवसरों का द्वार खुलता है।

  4. तुलसी का पौधा:
    हिंदू धर्म में तुलसी को देवी का रूप मानकर पूजा जाता है। धनतेरस के दिन घर में तुलसी का पौधा लगाने से स्वास्थ्य में सुधार होता है और धन-संबंधी समस्याएं दूर होती हैं।

  5. सफेद अपराजिता:
    सफेद अपराजिता को मुख्य द्वार के पास लगाने से घर में लक्ष्मी का आगमन होता है। इसके परिणामस्वरूप घर में धन का संचार बढ़ता है और आर्थिक कठिनाइयां दूर होती हैं।

इन पौधों को घर में लगाने से धनतेरस का महत्व और भी बढ़ जाता है, और इससे माता लक्ष्मी व भगवान कुबेर की विशेष कृपा बनी रहती है।

 

 

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!