Breaking




सुसाइड या मर्डर...घर में मिलीं एक ही परिवार के 4 लोगों की लाश, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Pardeep,Updated: 28 Mar, 2025 10:19 PM

dead bodies of 4 members of same family found in the house

पोन्नमपेट तालुका में शुक्रवार को एक परिवार के चार सदस्य अपने घर में मृत पाए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान महिला नागी (32), उसकी सात वर्षीय बेटी कावेरी, नागी के पिता करिया (75) और नागी की माता गौरी (70) के रूप में हुई...

कोदागुः पोन्नमपेट तालुका में शुक्रवार को एक परिवार के चार सदस्य अपने घर में मृत पाए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान महिला नागी (32), उसकी सात वर्षीय बेटी कावेरी, नागी के पिता करिया (75) और नागी की माता गौरी (70) के रूप में हुई है। 

पुलिस को संदेह है इन हत्याओं में नागी के पति गिरीश (35) की संलिप्ता हो सकती है, क्योंकि वह फिलहाल फरार है। पुलिस के अनुसार, यह घटना तब प्रकाश में आई जब ‘कॉफी एस्टेट' में काम करने वाले नागी और गिरीश कई दिनों से काम पर नहीं गए, जिसके कारण उनके साथ काम करने वाले अन्य लोग उनकी तलाश में निकले। 

पुलिस ने बताया कि नागी और गिरीश अपनी बेटी के साथ करिया के घर पर रह रहे थे। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और मुख्य संदिग्ध गिरीश को पकड़ने के लिए टीम गठित कर दी गई हैं।'' 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!