पहाड़ी पर पेड़ से बंधा मिला युवक और युवती का शव, दोनों को अधजला देखकर इलाके में पसरा मातम

Edited By Parveen Kumar,Updated: 18 Aug, 2024 05:49 PM

dead bodies of a young man and a young woman found tied to a tree

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के लवकुश नगर थाना क्षेत्र स्थित एक पहाड़ी पर झाड़ियों के बीच स्थित एक पेड़ पर आज सुबह जंजीर से बंधे एक युवक और युवती का अधजला शव बरामद किया गया। दोनों की जलाकर हत्या किए जाने की आशंका है।

नेशनल डेस्क : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के लवकुश नगर थाना क्षेत्र स्थित एक पहाड़ी पर झाड़ियों के बीच स्थित एक पेड़ पर आज सुबह जंजीर से बंधे एक युवक और युवती का अधजला शव बरामद किया गया। दोनों की जलाकर हत्या किए जाने की आशंका है। पुलिस सूत्रों के अनुसार लवकुश नगर में एक तालाब के समीप पहाड़ी पर सुबह एक युवक और युवती का शव झाड़यिों के बीच एक पेड़ पर जंजीर से बंधा बरामद किया गया।

दोनों का शव अधजला है, जिन्हें अज्ञात व्यक्ति द्वारा किसी ज्वलनशील पदार्थ से जलाया गया है। युवती लवकुश नगर की निवासी है, जबकि युवक गौरीहार क्षेत्र के खड्डी गांव का निवासी बताया गया है। पुलिस हत्या की आशंका के मद्देनजर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!