राजस्थान में अपराध चरम पर, कोटा में खाली प्लॉट में मिला महिला का शव, लिव इन पार्टनर के खिलाफ मामला दर्ज

Edited By Yaspal,Updated: 05 Jul, 2024 07:35 PM

dead body of a woman found in an empty plot in kota

राजस्थान के कोटा में शुक्रवार सुबह एक खाली प्लॉट में 45 वर्षीय महिला का खून में लथपथ शव मिला है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि महिला की पहचान रानी वाल्मिकी के रूप में हुई है, जो कुन्हाड़ी थानांतर्गत छोटी पुलिया के निकट बालिटा रोड पर रहती थी

नेशनल डेस्कः राजस्थान के कोटा में शुक्रवार सुबह एक खाली प्लॉट में 45 वर्षीय महिला का खून में लथपथ शव मिला है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि महिला की पहचान रानी वाल्मिकी के रूप में हुई है, जो कुन्हाड़ी थानांतर्गत छोटी पुलिया के निकट बालिटा रोड पर रहती थी। पुलिस ने कहा कि महिला के पति की करीब चार साल पहले मौत हो गई थी और वह अपने ‘सहजीवन साथी' मुकेश के साथ रहती है, जो कूड़ा बीनने का काम करता है। महिला के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने उसके सहजीवन साथी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है, जो बृहस्पतिवार रात से फरार है।

कुन्हाड़ी थाने के क्षेत्र निरीक्षक अरविंद भारद्वाज ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे रजत नगर में एक खाली भूखंड से खून से सना महिला का शव बरामद किया गया, जिसके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि बृहस्पतिवार देर रात महिला पर भारी पत्थर से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। भारद्वाज ने बताया कि पुलिस ने महिला के ‘सहजीवन साथी' मुकेश के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 और 248 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव उसके परिजनों को सौंप दिया तथा आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!