मछली पकड़ते हुए मछुआरों को मिली शार्क, पेट काटा तो निकली ऐसी चीज....देख फटी की फटी रह गई आंखें

Edited By Harman Kaur,Updated: 08 Oct, 2024 12:49 PM

dead body of woman found in shark s stomach

कुछ मछुआरे समुद्र में मछली पकड़ने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान उनके हाथ एक शार्क लगी, जिसकी तबीयत ठीक नहीं थी। मछुआरों ने सोचा कि शायद शार्क ने प्लास्टिक या मछली पकड़ने का जाल खा लिया है, जिससे उसकी तबीयत खराब हो गई है। मछुआरों ने शार्क की मदद करने...

नेशनल डेस्क: कुछ मछुआरे समुद्र में मछली पकड़ने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान उनके हाथ एक शार्क लगी, जिसकी तबीयत ठीक नहीं थी। मछुआरों ने सोचा कि शायद शार्क ने प्लास्टिक या मछली पकड़ने का जाल खा लिया है, जिससे उसकी तबीयत खराब हो गई है। मछुआरों ने शार्क की मदद करने के लिए उसके पेट में चीरा लगाया, तो जो निकला देख कर सब हैरान रह गए। क्योंकि शार्क के पेट से कोई जाल या प्लास्टिक नहीं बल्कि एक महिला की लाश निकली।
PunjabKesari
लापता महिला की पहचान
बता दें कि मामला इंडोनेशिया का है। जहां मछुआरों को मछली पकड़ते हुए एक शार्क मिली, जिसके पेट से एक महिला का शव मिला। गोताखोरों ने महिला के शव को तुरंत शार्क के पेट बाहर निकालकर घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने आसपास के थानों में किसी महिला के लापता होने की रिपोर्ट की खोज शुरू की। जांच में पुलिस को पता लगाया कि यह महिला 68 वर्षीय अमेरिकी कोलीन मोनफोर है, जो अपने छह दोस्तों के साथ डाइविंग करने गई थी। तेज बहाव के कारण वह 26 सितंबर को लापता हो गई थी। उसके कपड़ों और अवशेषों से उसकी पहचान की गई।
PunjabKesari
खोजबीन की कहानी
कोलीन के लापता होने के बाद, पुलिस ने गोताखोरों की एक टीम को उसकी तलाश में लगा दिया था। कई दिनों तक लगातार खोजबीन चलती रही, लेकिन जब कुछ नहीं मिला, तो उनकी तलाश बंद कर दी गई थी। कोलीन का शव पुलाऊ रेओंग द्वीप के पास से कई किलोमीटर दूर मिला। वैज्ञानिकों का मानना है कि तेज बहाव के कारण वह यहां तक आई होगी और उसकी शार्क से मुठभेड़ हुई होगी। यह घटना न केवल दुखद है, बल्कि समुद्री जीवन और पर्यावरण के मुद्दों पर भी एक महत्वपूर्ण सवाल उठाती है। स्थानीय वैज्ञानिक अब शार्क के बारे में और जानकारी जुटा रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!