Aadhaar card after death: मौत के बाद भी उपयोगी होता है आधार कार्ड? मृतक व्यक्ति का न फेंके Aadhar Card

Edited By Anu Malhotra,Updated: 16 Oct, 2024 12:37 PM

death aadhar card death aadhar card aadhar card benefits

आधार कार्ड आज के समय में सबसे जरूरी दस्तावेजों में से एक है। सरकारी योजनाओं से लेकर निजी सेवाओं तक हर जगह आधार कार्ड की आवश्यकता होती है। यह 12 अंकों का यूनिक नंबर हर भारतीय नागरिक के लिए जारी किया जाता है, जिसमें नाम, पता, और फिंगरप्रिंट जैसी...

 नेशनल डेस्क:  आधार कार्ड आज के समय में सबसे जरूरी दस्तावेजों में से एक है। सरकारी योजनाओं से लेकर निजी सेवाओं तक हर जगह आधार कार्ड की आवश्यकता होती है। यह 12 अंकों का यूनिक नंबर हर भारतीय नागरिक के लिए जारी किया जाता है, जिसमें नाम, पता, और फिंगरप्रिंट जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल होती हैं।

लेकिन सवाल यह उठता है कि अगर किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है, तो उसके आधार कार्ड का क्या होता है? क्या इसे सरेंडर या रद्द किया जा सकता है? आइए जानते हैं इस स्थिति में क्या करना चाहिए।

मृतक व्यक्ति के आधार का क्या होता है?
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा हर भारतीय नागरिक के लिए आधार जारी किया जाता है, और नवजात बच्चों का भी आधार बनवाया जा सकता है। लेकिन, मृतक व्यक्ति का आधार कार्ड सरेंडर या रद्द करने की कोई सुविधा नहीं है। इसका मतलब है कि मृत्यु के बाद भी आधार कार्ड वैध रहता है। हालांकि, इसके गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए कुछ सावधानियों को अपनाना जरूरी है।

कैसे करें मृतक व्यक्ति के आधार कार्ड को सुरक्षित?
हालांकि आधार कार्ड को रद्द नहीं किया जा सकता, लेकिन इसे लॉक करके सुरक्षित किया जा सकता है। आधार कार्ड लॉक होने के बाद कोई भी व्यक्ति उस आधार नंबर का दुरुपयोग नहीं कर पाएगा। इसे अनलॉक करने के बाद ही इसका इस्तेमाल फिर से किया जा सकता है। इसके अलावा, मृतक के परिजनों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आधार कार्ड किसी गलत हाथों में न जाए और इसे सुरक्षित तरीके से संभालकर रखें।

कैसे करें आधार कार्ड को लॉक?
आधार कार्ड को लॉक करने के लिए आप UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

सबसे पहले UIDAI की वेबसाइट पर जाएं।
"माई आधार" सेक्शन में जाएं और "आधार सर्विसेज" के विकल्प पर क्लिक करें।
यहां पर "Lock/Unlock Biometrics" के विकल्प का चयन करें।
इसके बाद, एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
"Send OTP" पर क्लिक करें और आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा।
इस OTP को डालने के बाद आपको बायोमेट्रिक डेटा को लॉक या अनलॉक करने का विकल्प दिखेगा। आप जिस विकल्प का चुनाव करना चाहते हैं, उसे चुनें।

आधार की सुरक्षा क्यों है जरूरी?
मृतक व्यक्ति के आधार का किसी प्रकार से दुरुपयोग न हो, इसके लिए यह जरूरी है कि आधार कार्ड को लॉक कर दिया जाए या उसे सुरक्षित स्थान पर रखा जाए। खासकर सरकारी योजनाओं और वित्तीय सेवाओं में आधार की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए, इसकी सुरक्षा अत्यधिक महत्वपूर्ण है।

 
मृतक व्यक्ति के आधार कार्ड को रद्द करने की कोई व्यवस्था नहीं है, लेकिन इसे सुरक्षित रखने के लिए आधार कार्ड को लॉक करना सबसे उचित तरीका है। UIDAI द्वारा दी गई सुविधा से आप आसानी से ऑनलाइन जाकर आधार को लॉक या अनलॉक कर सकते हैं, जिससे इसका दुरुपयोग नहीं हो सके।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!