Public holidays: वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, बंद रहेंगे School

Edited By Anu Malhotra,Updated: 08 Oct, 2024 08:54 AM

declaration of public holiday on the occasion of valmiki jayanti

अक्टूबर का महीना त्योहारों और छुट्टियों से भरा हुआ है। इस महीने हिंदू धर्म के कई बड़े त्योहार मनाए जाते हैं, जैसे नवरात्रि, दुर्गा पूजा, करवा चौथ, और महीने के अंत में दिवाली। इसके अलावा, इस महीने महापुरुषों की जयंती भी मनाई जाती है, जैसे महर्षि...

नेशनल डेस्क: अक्टूबर का महीना त्योहारों और छुट्टियों से भरा हुआ है। इस महीने हिंदू धर्म के कई बड़े त्योहार मनाए जाते हैं, जैसे नवरात्रि, दुर्गा पूजा, करवा चौथ, और महीने के अंत में दिवाली। इसके अलावा, इस महीने महापुरुषों की जयंती भी मनाई जाती है, जैसे महर्षि वाल्मीकि जयंती और सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती। 17 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर राज्य सरकार ने अवकाश घोषित किया है। इस मौके पर सभी स्कूल बंद रहेंगे।

दरअसल, पंजाब में 17 अक्टूबर को वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। इस दिन राज्य भर में सभी स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। वाल्मीकि जयंती के सम्मान में यह अवकाश सभी नागरिकों के लिए घोषित किया गया है। 

उत्तर प्रदेश सरकार ने भी इस महीने के अंत में लगातार कई दिनों की छुट्टियों की घोषणा की है, जिसमें सरकारी कार्यालय, बैंक और स्कूल बंद रहेंगे। शनिवार और रविवार की साप्ताहिक छुट्टियों के अलावा, सार्वजनिक अवकाश भी रहेगा।

अक्टूबर में महत्वपूर्ण छुट्टियां:
12 अक्टूबर (शनिवार): विजयदशमी (दशहरा) – इस दिन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक रावण दहन होता है। सभी सरकारी कार्यालय, बैंक, और स्कूलों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
17 अक्टूबर (गुरुवार): महर्षि वाल्मीकि जयंती – राज्य सरकार ने इस दिन सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। इस दिन सभी विद्यालय बंद रहेंगे।
30 अक्टूबर से 3 नवंबर तक: लगातार छुट्टियों की घोषणा की गई है।
30 अक्टूबर (बुधवार): नरक चतुर्दशी
31 अक्टूबर (गुरुवार): दीपावली, सरदार वल्लभभाई पटेल और आचार्य नरेंद्र देव जयंती
1 नवंबर से 3 नवंबर तक: गोवर्धन पूजा, भैया दूज, और चित्रगुप्त जयंती

बैंक और दफ्तर बंद:
31 अक्टूबर को बैंकों में बंदी रहेगी, इसके अलावा प्रदेश सरकार के सभी कार्यालय और स्कूल भी बंद रहेंगे।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!