दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर गूंजी किलकारी, एक्ट्रेस ने बेटी को दिया जन्म

Edited By rajesh kumar,Updated: 08 Sep, 2024 01:15 PM

deepika padukone and ranveer singh s house resonated with joy

बॉलीवुड के मशहूर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह माता-पिता बन गए हैं। दीपिका ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। पैपराजी विरल भयानी ने एक पोस्ट के जरिए इसकी पुष्टि की है।

नेशनल डेस्क: बॉलीवुड के मशहूर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह माता-पिता बन गए हैं। दीपिका ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। पैपराजी विरल भयानी ने एक पोस्ट के जरिए इसकी पुष्टि की है। यह खुशी की खबर शनिवार दोपहर मुंबई के गोरेगांव स्थित एचएन रिलायंस हॉस्पिटल से आई, जहां दीपिका को एडमिट कराया गया था। इस मौके पर रणवीर सिंह और उनके परिवार के सदस्य भी मौजूद थे। 
PunjabKesari
6 सिंतबर को भगवान गणपति के किए थे दर्शन
इससे पहले, 6 सितंबर को दीपिका पादुकोण ने मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में भगवान गणपति के दर्शन किए थे। वह अपने पति रणवीर सिंह के साथ मंदिर पहुंची थीं, जहां उन्होंने भगवान से अपने होने वाले बच्चे के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। इस दौरान दीपिका हरे रंग की साड़ी में नजर आईं, जबकि रणवीर कुर्ता-पजामा पहने हुए थे। इस मौके पर दोनों के परिवार के लोग भी शामिल हुए थे, और उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे, जिसमें रणवीर को दीपिका का सहारा देते हुए देखा जा सकता है।

दीपिका ने इस साल 28 फरवरी को अपनी प्रेग्नेंसी की खबर सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ साझा की थी। उन्होंने अपने पोस्ट में बताया था कि वह सितंबर 2024 में अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी।

PunjabKesari
इंस्टाग्राम पर प्रेग्नेंसी फोटोशूट को तस्वीरें की थी शेयर 
कुछ दिनों पहले, दीपिका ने अपने प्रेग्नेंसी फोटोशूट की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 14 खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें वह अपने बेबी बंप के साथ नजर आईं। इन तस्वीरों के जरिए दीपिका ने उन सभी अफवाहों का खंडन भी किया जो उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर फैलाई जा रही थीं।

PunjabKesari
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले दीपिका की डिलीवरी डेट 28 सितंबर बताई जा रही थी, लेकिन उनकी बेटी का जन्म कुछ दिन पहले ही हो गया। इस खुशी के मौके पर दीपिका और रणवीर के फैंस के बीच भी जश्न का माहौल है। फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं और उनकी बेटी के लिए शुभकामनाएं भेज रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!