Deepika Padukone अस्पताल से डिस्चार्ज, पहली बार बेटी के साथ आईं नजर

Edited By Anu Malhotra,Updated: 15 Sep, 2024 04:07 PM

deepika padukone discharge hospital seen with daughter for the first time

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और अभिनेता रणवीर सिंह के घर नन्हीं परी ने जन्म लिया है। आज, दीपिका पादुकोण को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया और इस खुशी के मौके पर वह अपनी बेटी के साथ पहली बार सार्वजनिक तौर पर नजर आईं। रणवीर सिंह अपनी पत्नी और...

नेशनल डेस्क:  बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और अभिनेता रणवीर सिंह के घर नन्हीं परी ने जन्म लिया है। आज, दीपिका पादुकोण को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया और इस खुशी के मौके पर वह अपनी बेटी के साथ पहली बार सार्वजनिक तौर पर नजर आईं। रणवीर सिंह अपनी पत्नी और बेटी को लेकर अस्पताल से घर के लिए रवाना हो चुके हैं।

पहली बार दिखी दीपिका और उनकी बेटी की झलक

मीडिया और पैपराजी इस खास पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, और आखिरकार दीपिका और रणवीर की कार में बेटी के साथ पहली झलक कैमरे में कैद हो गई। तस्वीरों में दीपिका कार की बैक सीट पर बेटी को गोद में लिए नजर आ रही हैं। उनके चेहरे पर मातृत्व की खुशी और ग्लो साफ झलक रहा है, जबकि रणवीर सिंह भी बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं।

दीपिका की गोद में नन्हीं परी

इन तस्वीरों में दीपिका की गोद में उनकी नन्हीं बेटी दिखाई दे रही है। हालांकि, तस्वीरों में उनकी बेटी का चेहरा साफ तौर पर नजर नहीं आ रहा है, लेकिन दीपिका और रणवीर की मुस्कान यह जाहिर कर रही है कि यह उनके जीवन का सबसे खास पल है। दीपिका के चेहरे की रौनक और मुस्कान ने उनके फैंस को भी बेहद खुश कर दिया है।

घर पर ग्रैंड वेलकम की तैयारी

रणवीर सिंह अपनी बेटी और पत्नी दीपिका के साथ घर के लिए रवाना हो चुके हैं, जहां उनके स्वागत की जोरदार तैयारी की गई है। 6 दिन के लंबे इंतजार के बाद यह खुशी का लम्हा आया है, और अब दीपवीर की बेटी पहली बार अपने घर पहुंचेगी। फैंस इस खबर से बेहद उत्साहित हैं और सोशल मीडिया पर कपल को बधाइयाँ दे रहे हैं। यह खास दिन न सिर्फ दीपिका और रणवीर के लिए, बल्कि उनके फैंस के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है, जो उनकी बेटी की पहली झलक का इंतजार कर रहे थे।

 

 

 

 

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!