नहीं उड़ पाया रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का हेलीकॉप्टर, सड़क के रास्ते गढ़वा से वाराणसी रवाना हुए, जानें वजह

Edited By Pardeep,Updated: 21 Sep, 2024 10:03 PM

defense minister rajnath singh s helicopter could not fly

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को झारखंड के गढ़वा से सड़क मार्ग से उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हुए क्योंकि बंशीधर नगर में उनके हेलीकॉप्टर में ईंधन नहीं भरा जा सका।

रांचीः रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को झारखंड के गढ़वा से सड़क मार्ग से उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हुए क्योंकि बंशीधर नगर में उनके हेलीकॉप्टर में ईंधन नहीं भरा जा सका। झारखंड के पुलिस महानिदेशक ने यह जानकारी दी। सिंह ने बंशीधर नगर में एक रैली को संबोधित किया। झारखंड के पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता ने मीडिया से कहा, ‘‘वह (सिंह) गढ़वा से सड़क मार्ग से उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हुए क्योंकि उनके हेलीकॉप्टर में ईंधन नहीं भरा जा सका था।'' 

गढ़वा के पुलिस अधीक्षक दीपक पांडे ने मीडिया को बताया कि हेलीकॉप्टर के लिए ईंधन ला रहे वाहन के नहीं पहुंचने के कारण सिंह ने सड़क मार्ग से वाराणसी जाने का फैसला किया। वाराणसी और गढ़वा के बीच की दूरी करीब 200 किलोमीटर है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने बताया कि रांची से ईंधन लेकर आ रहा वाहन किसी समस्या के कारण गढ़वा नहीं पहुंच सका। 

सूत्रों ने बताया कि रक्षा मंत्री ने वाराणसी रवाना होने से पहले करीब एक घंटे तक इंतजार किया। हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने बताया कि निजी कंपनी का हेलीकॉप्टर रक्षा मंत्री को रांची से चतरा लेकर गया। वहां से सिंह उसी हेलीकॉप्टर से गढ़वा के बंशीधर नगर में भाजपा की ‘परिवर्तन रैली' के लिए रवाना हुए थे। यह घटना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भाजपा की एक रैली के लिए सड़क मार्ग से रांची से जमशेदपुर जाने के ठीक एक सप्ताह बाद हुई है क्योंकि तब खराब मौसम के कारण मोदी का हेलीकॉप्टर रांची हवाई अड्डे से उड़ान नहीं भर सका था। सिंह ने आज झारखंड में दो रैलियों - चतरा के इटखोरी में और गढ़वा के बंशीधर नगर में - को संबोधित किया। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!