दिल्ली : BJP ने जल संकट को लेकर किया विरोध प्रदर्शन, मुफ्त पानी योजना को बताया ढ़ोग

Edited By Utsav Singh,Updated: 19 Jun, 2024 02:43 PM

delhi bjp protests against water crisis calls free water scheme a hoax

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली ईकाई के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजधानी में व्याप्त जल संकट को लेकर बुधवार को शहर में विरोध-मार्च निकाला और सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) की आलोचना की।

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली ईकाई के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजधानी में व्याप्त जल संकट को लेकर बुधवार को शहर में विरोध-मार्च निकाला और सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) की आलोचना की। भाजपा की दिल्ली ईकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा एंड्रयूज गंज में हुए प्रदर्शन में शामिल हुए। इस दौरान उनके साथ नई दिल्ली से सांसद बांसुरी स्वराज भी मौजूद थीं।

PunjabKesari

लोग पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस रहे
सचदेवा ने 'आप' सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उसकी मुफ्त पानी योजना एक 'ढोंग' साबित हुई है। उन्होंने कहा, ''लोग पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस रहे हैं। महिलाएं पानी के टैंकरों के इंतजार में रातें गुजार रही हैं, जबकि कई इलाकों में बच्चे पानी की कमी के कारण कई दिनों से नहा नहीं पा रहे हैं।'' भाजपा के अन्य सांसदों, विधायकों और पदाधिकारियों ने देश भर के विभिन्न नगरपालिका वार्ड में विरोध-मार्च निकाला।

PunjabKesari

आतिशी शुक्रवार से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करेंगी
इस बीच, आप नेता और दिल्ली सरकार की जल मंत्री आतिशी ने कहा कि शहर में 28 लाख लोगों को पानी की कमी के कारण पानी नहीं मिल रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भाजपा शासित हरियाणा से राष्ट्रीय राजधानी में प्रतिदिन 100 मिलियन गैलन (एमजीडी) पानी छोड़े जाने के लिए हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है। आतिशी ने धमकी दी कि यदि हरियाणा ने पानी नहीं छोड़ा तो वह शुक्रवार से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करेंगी। 

 

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!