Breaking




सनकी आशिक ने बीच सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ कर दिया यह कांड फिर खुद भी...

Edited By Rohini Oberoi,Updated: 07 Apr, 2025 11:46 AM

delhi cantt area stabbed his girlfriend in middle of street attack

दिल्ली के कैंट इलाके में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है जिसमें एक युवक ने अपनी कथित गर्लफ्रेंड पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घटना इतनी भयानक थी कि आसपास के लोग दहशत में आ गए। इस घटना में युवक ने पहले लड़की पर कई बार चाकू से हमला किया और फिर उसी...

नेशनल डेस्क। दिल्ली के कैंट इलाके में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है जिसमें एक युवक ने अपनी कथित गर्लफ्रेंड पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घटना इतनी भयानक थी कि आसपास के लोग दहशत में आ गए। इस घटना में युवक ने पहले लड़की पर कई बार चाकू से हमला किया और फिर उसी चाकू से खुद का भी गला काट लिया। यह वारदात रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। फिलहाल दोनों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। 

लड़की पर किए चाकू से कई वार

जानकारी के लिए बता दें कि यह घटना कैंट इलाके के किर्बी पैलेस के मुख्य मार्ग पर हुई। इस मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक ने पहले लड़की को रोका और उस पर चाकू से हमला करना शुरू कर दिया। जिसके बाद चाकू के कई बार वार करने के बाद लड़की लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गई। इसके बाद युवक ने उसी चाकू से खुद को भी घायल कर लिया और गला काटने की कोशिश की। वहीं सड़क पर मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

दोनों के बीच पहले से ही चल रहा था विवाद

वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक और लड़की के बीच पहले से कोई विवाद था जिसके चलते उसने इस खौफनाक कदम को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और इस हमले के पीछे की असल वजह जानने की कोशिश की जा रही है। बताया जा रहा है कि लड़की और युवक दोनों रिलेशनशिप में थे लेकिन किसी बात को लेकर अनबन ने इस खूनी खेल को जन्म दे दिया।

वहीं इस भयावह घटना ने एक बार फिर शहर में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों को उजागर किया है और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सड़क पर मौजूद लोगों की भीड़ के बावजूद कोई भी इस जघन्य हमले को रोकने में सफल नहीं हो सका जिससे सुरक्षा पर चिंताएं और बढ़ गई हैं। अब सबकी नजरें पुलिस की जांच पर टिकी हुई हैं जो इस मामले की गहराई से छानबीन कर रही है। यह दिल दहला देने वाली घटना न केवल पीड़ितों के परिवारों के लिए बल्कि पूरे इलाके के लिए एक कड़ा और डरावना संदेश है।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!