दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल आज करेंगे पंजाब का दौरा, गोल्डन टेंपल टेकेंगे माथा

Edited By Mahima,Updated: 16 May, 2024 10:26 AM

delhi cm arvind kejriwal will visit punjab today

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज पंजाब को दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। दिल्ली शराब पॉलिसी मामले में अंतरिम जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद पंजाब में पहली रैली है। आम आदमी पार्टी की अमृतसर में महारैली की केजरीवाल आज अगुवाई करेंगे।

नेशनल डेस्क: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज पंजाब को दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। दिल्ली शराब पॉलिसी मामले में अंतरिम जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद पंजाब में पहली रैली है। आम आदमी पार्टी की अमृतसर में महारैली की केजरीवाल आज अगुवाई करेंगे। इसके अलावा वे अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल में शाम 4:00 बजे माथा टेकेंगे। इसके साथ ही वे शाम 4:30 बजे दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक होंगे। और कल राम तीर्थ के दर्शन करेंगे।

शाम 6 बजे लाहौरी गेट से उनका अमृतसर में पार्टी के उम्मीदवार कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल के पक्ष में रोड शो होगा। उनके साथ पंजाब के CM भगवंत मान भी मौजूद रहेंगे।  बता दें कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दोपहर 1:00 वजे अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इस बीच आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी जोश देखने को मिल रहा है। हालांकि इससे पहले मार्च में गिरफ्तारी से पहले वह पंजाब आए थे। 12 मार्च को उन्होंने मोहाली में AAP का चुनावी कैंपेन लॉन्च किया था। इसके बाद 21 मार्च को ED ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद से पंजाब में CM भगवंत मान खुद चुनाव की कमान संभाल रहे थे।

पंजाब CM भगवंत मान ने भी उनसे 2 बार की मुलाकात
AAP सुप्रीमो जेल जाने के बाद भी सारी चुनावी मुहिम पर नजर रखे हुए थे। जेल में वह अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल और वकीलों से लगातार मुलाकात कर रहे थे। इसके अलावा एक महीने में पंजाब CM भगवंत मान ने भी उनसे 2 बार मुलाकात की। मान ने उन्हें चुनाव और राज्य की सारी स्थिति के बारे में अपडेट किया था। वहीं, भगवंत मान उन्हें अपने बड़े भाई की तरह मानते हैं। इस बात का खुलासा CM खुद कर चुके हैं। उनका कहना है कि 2011 में उनके पिता की मौत हो गई थी। ऐसे में उनकी शादी के समय केजरीवाल ने ही पिता का फर्ज अदा किया था।

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!