दिल्ली सरकार ने की श्रमिकों का न्यूनतम वेतन बढ़ाने की घोषणा, जानें कितनी हुई बढ़ोतरी

Edited By Pardeep,Updated: 26 Sep, 2024 07:10 AM

delhi government announced to increase the minimum salary of workers

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने श्रमिकों का न्यूनतम वेतन बढ़ाते हुए कहा कि अकुशल श्रमिकों का न्यूनतम वेतन को 18,066 रुपये, अर्धकुशल श्रमिकों का 19,929 रुपये और कुशल श्रमिकों के न्यूनतम वेतन 21,917 रुपये होगा।

नई दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने श्रमिकों का न्यूनतम वेतन बढ़ाते हुए कहा कि अकुशल श्रमिकों का न्यूनतम वेतन को 18,066 रुपये, अर्धकुशल श्रमिकों का 19,929 रुपये और कुशल श्रमिकों के न्यूनतम वेतन 21,917 रुपये होगा। 

आतिशी ने इसकी घोषणा करते हुए बुधवार को कहा कि दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्यों की तुलना में न्यूनतम वेतन दोगुना है। दिल्ली में श्रमिकों को मिलने वाला न्यूनतम वेतन देश के किसी भी अन्य राज्य की तुलना में सबसे अधिक है। 

दिल्ली सरकार ने 10 सालों में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली के आम लोगों को सम्मानजनक जीवन दिया आने वाले चार महीनों में भी हम इसी तरह काम करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने एक बार फिर दिल्ली में न्यूनतम वेतन को बढ़ाने का फैसला लिया है। पूरे देश में सबसे ज़्यादा न्यूनतम वेतन दिल्ली में हैं। 

एक अक्टूबर से लागू नई दरों के साथ अब अकुशल श्रमिकों का न्यूनतम वेतन 18,066, अर्धकुशल श्रमिकों का ?19,929 व कुशल श्रमिकों का न्यूनतम वेतन बढ़कर 21,917 हो गया है। उन्होंने कहा कि एक ओर भाजपा शासित राज्य हैं जहाँ न्यूनतम वेतन दिल्ली की तुलना में आधा है तो दूसरी तरफ़ दिल्ली है जहाँ सरकार आम आदमी को सम्मानजनक जीवन देने के लिए हर जरूरी कदम उठाती है। 

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!