Delhi: राजधानी में लगातार दूसरे दिन बारिश, कई जगह लगा जाम, मौसम विभाग ने जारी किया Yellow Alert

Edited By Yaspal,Updated: 10 Aug, 2024 07:41 PM

delhi rain in the capital for the second consecutive day

राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में शनिवार को बारिश हुई, जिससे यातायात बाधित हो गया और जगह-जगह जलभराव हो गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दिल्ली में शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.2...

नई दिल्लीः देश की राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में शनिवार को बारिश हुई, जिससे यातायात बाधित हो गया और जगह-जगह जलभराव हो गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दिल्ली में शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.2 डिग्री कम है। पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को दिन में बादल छाए रहने और गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।
PunjabKesari
ट्रैफिक पुलिस का अलर्ट
विभाग ने बताया कि दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। दिल्ली यातायात पुलिस ने शनिवार को बताया कि बारिश होने से रोहतक रोड पर यातायात प्रभावित हुआ है। दिल्ली यातायात पुलिस ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''नांगलोई से टीकरी बॉर्डर की ओर जाने वाले रोहतक रोड पर गड्ढों और जलभराव के कारण यातायात प्रभावित है। कृपया मुंडका से जाने से बचें और वैकल्पिक मार्ग अपनाएं।'' राजधानी में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 92 प्रतिशत दर्ज किया गया। दिल्ली में शुक्रवार को भी भारी बारिश हुई और शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया।
PunjabKesari
आईएमडी ने बताया कि लोधी रोड वेधशाला में शुक्रवार रात 11.30 बजे से शनिवार देर रात 2.30 बजे तक 12 मिलीमीटर बारिश हुई। इसी अवधि में रिज वेधशाला में 5.8 मिलीमीटर और आयानगर वेधशाला में 1.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 67 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक' की श्रेणी में आता है। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा', 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक', 101 से 200 के बीच ‘मध्यम', 201 से 300 के बीच ‘खराब', 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर' माना जाता है। 

मॉडल टाउन में इमारत गिरी
मॉडल टाउन इलाके में दोपहर बाद हुई भारी बारिश के दौरान दो मंजिला एक मकान ढह गया। मलबे में कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका के मद्देनजर बचाव अभियान जारी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना अपराह्न करीब दो बजकर 45 मिनट पर महेंद्रू एन्क्लेव में हुई, जहां पुराने मकान की मरम्मत का काम जारी था। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि बचाव अभियान के लिए दमकल की तीन गाड़ियों को सेवा में लगाया गया है। स्थानीय पुलिस और बचाव दल के अन्य सदस्यों की मदद से तीन लोगों को मलबे से बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारी ने बताया कि उनमें से दो की हालत गंभीर है। पुलिस ने बताया कि बचाव अभियान अब भी जारी है, क्योंकि कुछ और लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है।
PunjabKesari
द्वारका में गिरा पेड़
द्वारका में भारी बारिश के दौरान एक पेड़ गिरने से एक स्कूल की दीवार ढह गई जिसकी चपेट में आने से दो लोग घायल हो गए। घटना द्वारका के बाबा हरिदास नगर में हुई। पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में शाम छह बजकर 20 मिनट पर जानकारी मिली। पुलिस के अनुसार, दोनों व्यक्ति अलग-अलग मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे और बारिश से बचने के लिए एक बड़े नीम के पेड़ के नीचे रुके थे।

एक अधिकारी ने बताया कि भारी बारिश के कारण पेड़ उखड़कर गिर पड़ा और दोनों व्यक्ति घायल हो गए। इस पेड़ के गिरने से एक स्कूल की दीवार भी ढह गई। उन्होंने बताया कि राकेश (25) और अशोक कुमार यादव (32) पेड़ और दीवार के मलबे के नीचे फंस गए, लेकिन स्थानीय लोगों ने उन्हें बचा लिया। पुलिस ने बताया कि दोनों को तुरंत राव तुला राम मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। 
 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!