आंतकी पन्नू मामलाः US में भी खालिस्तानियों के हौंसले बढ़े ! NY कोर्ट के बाहर PM मोदी के खिलाफ प्रदर्शन, आपत्तिजनक व्यवहार किया

Edited By Tanuja,Updated: 20 Oct, 2024 02:44 PM

demonstrators beat pm modi s effigy outside ny court

International news, US, Demonstrators beat PM Modi effigy, Protest against PM Modi in New York, PM Modi' effigy outside NY court, Pannu row

New York: कनाडा में प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की शह पर भारत के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच अब अमेरिका में भी खालिस्तानियों के हौंसले बढ़ते जा रहे हैं। अमेरिका में  न्यूयॉर्क निवासी सिख अलगाववादी व खालिस्तानी आंतकी गुरपतवंत सिंह पन्नू से जुड़े मामले में भारत सरकार को दोषी मानने वाले प्रदर्शनकारियों ने शुक्रवार को मैनहट्टन न्यायालय के बाहर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने इस दौरान मोदी का एक पुतला भी ले रखा था। सिख प्रदर्शनकारी पन्नू की हत्या की नाकाम साजिश के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ सुनवाई के बाद प्रदर्शन करने पहुंचे थे। इन लोगों ने इस दौरान आपत्तिजनक व्यवहार भी किया।

PunjabKesari

पन्नू से संबंधित मामले में निखिल गुप्ता नामक व्यक्ति को आरोपी बनाया गया है। आरोप है कि भारत सरकार के कर्मचारी विकास यादव ने पन्नू की हत्या कराने की जिम्मेदारी गुप्ता को सौंपी थी। गुप्ता (53) को जून में चेक गणराज्य से अमेरिका प्रत्यर्पित किए जाने के बाद से बिना जमानत के हिरासत में रखा गया है। उन्हें 2022 में प्राग में गिरफ्तार किया गया था। पन्नू (57) भारत के खिलाफ टिप्पणियां करता रहा है और वह खालिस्तान के निर्माण की वकालत करता है। भारत सरकार का कहना है कि वह आतंकवादी है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bangalore

Gujarat Titans

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!