फ्रिज से आम निकलाने मां ने खोला दरवाजा....करंट का लगा झटका, मौत...बेटी बचाने के लिए दौड़ी वह भी हुई शिकार, एक साथ घर से निकले दो जनाजे

Edited By Anu Malhotra,Updated: 04 Jul, 2024 11:27 AM

deoria uttar pradesh mother daughter died electric shock

उत्तर प्रदेश के देवरिया  में एक घर में उस समय हड़कंप मच गया जब  फ्रिज का दरवाजा खोलने पर करंट लगने से घर की महिला की मौत हो गई इतना ही नहीं मां को छटपटाते देख मदद के लिए दौड़ी बेटी भी करंट की चपेट में आई और उसकी भी मौत हो गई।

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के देवरिया  में एक घर में उस समय हड़कंप मच गया जब  फ्रिज का दरवाजा खोलने पर करंट लगने से घर की महिला की मौत हो गई इतना ही नहीं मां को छटपटाते देख मदद के लिए दौड़ी बेटी भी करंट की चपेट में आई और उसकी भी मौत हो गई। 

 जानकारी के अनुसार, 55 वर्षीय शायदा फ्रिज में रखे आम को निकालने गई थी और जैसे ही दरवाजा खोला वह फ्रिज में करंट की चपेट में आ गई। इतने में  बेटी अफसाना खातून (30) भी उसे बचाने दौड़ी लेकिन वह भी करंट का शिकार हो गई। एक ही पल में मां बेटी ने दम तोड़ दिया। 

 मृतक अफसाना अपनी छोटी बहन की मई में हुई शादी में शामिल होंने मायके आई थी लेकिन उसे नहीं पता था कि वह अब दोबारा कभी ससुराल नहीं जा पाएगी। बुधवार दोपहर को हुई घटना में मां बेटी की जान चली गई इस घटना के बाद घर में मातम पसरा हुआ है।वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है हालांकि घर वालों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा कर मां-बेटी के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।. 

 पुलिस के मुताबकि बुधवार की दोपहर शायदा, फ्रिज से आम निकालने के लिए जैसे ही गई वह उसमें चिपक गई। जब यह बेटी ने देखा तो अफसाना मां को बचाने के लिए दौड़ी और वह भी करंट की चपेट में आ गई, अफसाना का बेटा भी इस घटना में झुलस गया लेकिन वह फिलहाल ठीक है। बारिश के बीच फ्रिज में करंट उतर आया था।
 

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!