नवरात्रि में भक्त का अनोखा व्रत: सीने पर कलश रखकर मां दुर्गा की भक्ति में हुआ लीन, देखने वालों की लगी भीड़

Edited By Harman Kaur,Updated: 04 Oct, 2024 04:58 PM

devotee s unique fast during navratri keeping the urn on his chest

नवरात्रि के इस पावन अवसर पर भक्त कठिन से कठिन तपस्या कर मां दुर्गा को प्रसन्न करने में लगे हुए हैं। आज आपको ऐसे ही एक भक्त के बारे में बताने जा रहे हैं, जो मां दुर्गा का परम भक्त है। इस भक्त ने अपने सीने पर एक कलश स्थापित किया। मां दुर्गा की भक्ति...

नेशनल डेस्क: नवरात्रि के इस पावन अवसर पर भक्त कठिन से कठिन तपस्या कर मां दुर्गा को प्रसन्न करने में लगे हुए हैं। आज आपको ऐसे ही एक भक्त के बारे में बताने जा रहे हैं, जो मां दुर्गा का परम भक्त है। इस भक्त ने अपने सीने पर एक कलश स्थापित किया है। मां दुर्गा की भक्ति में लीन इस भक्त ने 9 दिनों तक बिना कुछ खाए-पिए, केवल शहद के सहारे भक्ति करने का निर्णय लिया है।

शहद के सहारे भक्ति
बता दें कि बक्सर के महादेवगंज निवासी विनोद कुमार सिंह (40) स्थानीय नया बाजार में नवयुवक दुर्गा पूजा समिति के पंडाल में पूरी श्रद्धा के साथ अपनी साधना में लगे हैं। उनके सीने पर कलश में जई (जौ) रोपी गई है और पूजा समिति उनकी भक्ति को सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। विनोद कुमार को दिन-रात मिलाकर केवल एक से दो चम्मच शहद दिया जा रहा है।
PunjabKesari
विनोद कुमार का कहना है कि वह इस साधना के दौरान किसी भी तरह की परेशानी नहीं महसूस कर रहे हैं। उनका मानना है कि मां का आशीर्वाद हमेशा उनके साथ है। विनोद ने बताया कि इस व्रत में उन्हें कोई कठिनाई नहीं होती है और वह पूरी निष्ठा से इसे निभाते हैं। यह उनका ऐसा व्रत करने का दूसरा साल है।

श्रद्धालुओं का जमावड़ा
पूजा समिति के अध्यक्ष विजय यादव ने बताया कि विनोद को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आ रहे हैं। उनकी भक्ति और समर्पण ने न केवल उन्हें बल्कि अन्य श्रद्धालुओं को भी प्रेरित किया है। इस नवरात्रि में विनोद कुमार सिंह का यह अनोखा व्रत सभी के लिए एक उदाहरण बन गया है। यह नवरात्रि, मां दुर्गा के प्रति भक्ति और श्रद्धा का प्रतीक बन चुकी है और विनोद जैसे भक्त इस भावना को और भी मजबूत कर रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!