Dhruv Rathi: पिता बने ध्रुव राठी, फेमस यूट्यूबर ने सोशल मीडिया पर साझा की बेटे की पहली तस्वीर

Edited By rajesh kumar,Updated: 21 Sep, 2024 07:26 PM

dhruv rathi became a father

मशहूर यूट्यूबर ध्रुव राठी पापा बन गए हैं। उन्होंने शनिवार शाम अपने फैंस को यह खुशखबरी सोशल मीडिया के जरिए दी। ध्रुव और उनकी जर्मन पत्नी जूली ने एक बेटे का स्वागत किया है। ध्रुव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटे की पहली तस्वीर भी शेयर की, जिसमें वे...

नेशनल डेस्क: मशहूर यूट्यूबर ध्रुव राठी पापा बन गए हैं। उन्होंने शनिवार शाम अपने फैंस को यह खुशखबरी सोशल मीडिया के जरिए दी। ध्रुव और उनकी जर्मन पत्नी जूली ने एक बेटे का स्वागत किया है। ध्रुव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बेटे की पहली तस्वीर भी शेयर की, जिसमें वे अपने बेटे को गोद में लिए हुए नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर शेयर की पोस्ट
ध्रुव राठी ने एक्स पर पोस्ट डालते हुए बताया कि वह पिता बन गए हैं और उन्होंने अपने बेबी बॉय की पहली झलक भी साझा की। पोस्ट के कैप्शन में ध्रुव ने लिखा, "हमारे बेबी बॉय का दुनिया में स्वागत।" फैंस ने उन्हें इस खुशी के मौके पर ढेरों बधाइयाँ दीं।
 

2021 में की थी शादी 
ध्रुव और उनकी पत्नी जूली ने 24 नवंबर 2021 को वियना के बेल्वेडियर पैलेस में शादी की थी। शादी के बाद यह उनका पहला बच्चा है। इससे पहले, ध्रुव ने जुलाई में अपने फैंस को यह खबर दी थी कि वे जल्द ही पापा बनने वाले हैं, जब उन्होंने पत्नी जूली की बेबी बंप के साथ कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं।

हमेशा सुर्खियों में रहते हैं ध्रुव राठी
ध्रुव राठी अक्सर विवादों में रहते हैं। हाल ही में उनका सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एल्विश यादव के साथ विवाद काफी चर्चा में रहा था। ध्रुव अपने यूट्यूब चैनल पर ट्रेंडिंग मुद्दों पर तथ्यपूर्ण वीडियो बनाने के लिए जाने जाते हैं और उनके लाखों फैंस उनके वीडियोज को पसंद करते हैं।

 

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!