सत्संग के सेवादार की घिनौनी करतूत, आश्रम में बच्चियों से रेप; गर्भवती होने पर खुलासा

Edited By Pardeep,Updated: 24 Oct, 2024 11:16 PM

disgusting act of a satsang sevadaar

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक सत्संग भवन के एक सेवादार को दो नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नेशनल डेस्कः उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक सत्संग भवन के एक सेवादार को दो नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। 

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) शंकर प्रसाद ने बताया कि पीड़िताओं के परिजनों की शिकायत पर स्याना कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक सत्संग भवन के सेवादार मोहन लाल (75) को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों पीड़िताओं की उम्र 13 साल है और वे एक ही गांव की रहने वाली हैं। प्रसाद ने बताया कि दोनों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। 

पुलिस के मुताबिक, ‘‘एक किशोरी के गर्भवती होने पर मामले का खुलासा हुआ। किशोरी ने परिजन को बताया कि सत्संग भवन के सेवादार ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया है।'' उसने बताया कि सेवादार पर उसी गांव की एक अन्य किशोरी के साथ भी दुष्कर्म करने का आरोप है। अपर पुलिस अधीक्षक प्रसाद के मुताबिक, ‘‘आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।'' 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!