महाराष्ट्र के डॉक्टरों ने बनाया नया रिकॉर्ड, 13 घंटे में किया 42 घुटनों का ट्रांसप्लांट

Edited By Parminder Kaur,Updated: 25 Feb, 2025 02:58 PM

doctors of maharashtra sets asia record with 42 knee transplants in 13 hours

क्या आपने कभी सुना है कि एक डॉक्टर 13 घंटे में 42 घुटनों का ट्रांसप्लांट कर सकता है? यह असंभव सा लगता है, लेकिन महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के कमलनयन बजाज अस्पताल के डॉक्टर शिवकुमार संतपुरे और उनकी टीम ने यह अद्भुत कारनामा कर दिखाया है। उनकी...

नेशनल डेस्क. क्या आपने कभी सुना है कि एक डॉक्टर 13 घंटे में 42 घुटनों का ट्रांसप्लांट कर सकता है? यह असंभव सा लगता है, लेकिन महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के कमलनयन बजाज अस्पताल के डॉक्टर शिवकुमार संतपुरे और उनकी टीम ने यह अद्भुत कारनामा कर दिखाया है। उनकी मेहनत और शानदार टीमवर्क के कारण यह रिकॉर्ड एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गया है।

नया रिकॉर्ड, नई शुरुआत

इससे पहले दिल्ली के फॉर्टिस अस्पताल के डॉक्टर राजगोपाल ने 24 घंटे में 33 घुटनों का ट्रांसप्लांट कर एक रिकॉर्ड बनाया था, लेकिन अब महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के डॉक्टरों ने यह रिकॉर्ड तोड़कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। डॉक्टर शिवकुमार संतपुरे और उनकी टीम ने सिर्फ 13.5 घंटे में 42 मरीजों के घुटनों का ट्रांसप्लांट किया।

कैसे हुआ यह चमत्कारी काम?

ऑपरेशन की शुरुआत सुबह 5:30 बजे हुई, जब डॉक्टरों ने मरीजों की तैयारी शुरू की। फिर सुबह 7 बजे से ऑपरेशन का सिलसिला शुरू हुआ, जो लगातार 13.5 घंटे तक चला। इस दौरान 11 मरीजों के दोनों घुटने और 20 मरीजों के एक-एक घुटने का सफल ट्रांसप्लांट किया गया। डॉक्टरों ने बताया कि सभी ऑपरेशन पूरी तरह से सुरक्षित थे और किसी भी मरीज को कोई परेशानी नहीं हुई। अब सभी मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

टीमवर्क का कमाल

डॉक्टर शिवकुमार संतपुरे ने इस उपलब्धि का श्रेय टीमवर्क को दिया। उन्होंने कहा कि यह सफलता डॉक्टरों और स्टाफ के सहयोग का नतीजा है। इस रिकॉर्ड को बनाने के लिए एक हफ्ते पहले से ही तैयारी की जा रही थी, जिसमें मॉक ड्रिल भी की गई थी ताकि ऑपरेशन सुचारू रूप से हो सके।

एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज 

इस रिकॉर्ड को दर्ज करने के लिए एशिया बुक रिकॉर्ड की कोऑर्डिनेटर रेखा सिंह अस्पताल में सुबह से ही मौजूद थीं। उन्होंने इस ऐतिहासिक पल को अपने कैमरे में कैद किया और डॉक्टरों की टीम को बधाई दी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Kolkata Knight Riders

174/8

20.0

Royal Challengers Bangalore

177/3

16.2

Royal Challengers Bengaluru win by 7 wickets

RR 8.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!