Breaking




सास-ससुर की संपत्ति पर बहू का अधिकार कितना? जानिए क्या कहता है कानून

Edited By Rohini Oberoi,Updated: 07 Apr, 2025 10:25 AM

does a daughter in law have rights over her in laws property know law

भारत में संपत्ति से जुड़े विवादों की पुरानी परंपरा रही है। आए दिन संपत्ति के अधिकार को लेकर कई कानूनी सवाल उठते रहते हैं जिनका समाधान भारतीय संविधान और उसके कानूनों द्वारा किया गया है। आज हम आपको एक ऐसे महत्वपूर्ण कानून के बारे में बताएंगे जिसे लेकर...

नेशनल डेस्क। भारत में संपत्ति से जुड़े विवादों की पुरानी परंपरा रही है। आए दिन संपत्ति के अधिकार को लेकर कई कानूनी सवाल उठते रहते हैं जिनका समाधान भारतीय संविधान और उसके कानूनों द्वारा किया गया है। आज हम आपको एक ऐसे महत्वपूर्ण कानून के बारे में बताएंगे जिसे लेकर बहुत कम लोग जानते हैं लेकिन यह जानना हर किसी के लिए जरूरी है। सवाल यह है कि क्या सास-ससुर की प्रॉपर्टी पर बहू का कोई कानूनी दावा होता है?

क्या सास-ससुर की संपत्ति पर बहू का अधिकार हो सकता है?

सास-ससुर की संपत्ति पर अधिकार को लेकर कई कानूनी प्रावधान हैं। बहुत से लोग यह सोचते हैं कि क्या सास-ससुर की स्व-अर्जित संपत्ति पर बहू का अधिकार हो सकता है। इसका सीधा जवाब है- नहीं। यदि सास-ससुर ने अपनी संपत्ति खुद अर्जित की है तो उस पर बहू का कोई स्वायत्त अधिकार नहीं होता। इसके बावजूद अगर सास-ससुर चाहें तो वे अपनी संपत्ति को वसीयत के माध्यम से बहू या अन्य किसी भी रिश्तेदार को दे सकते हैं लेकिन यह उनका व्यक्तिगत निर्णय होता है।

 

यह भी पढ़ें: शादी के जोड़े में दुल्हन कर रही थी अपने दूल्हे राजा का इंतजार, फिर एक कॉल ने...

 

क्या सास-ससुर की संपत्ति पर बहू का अधिकार सिर्फ पति के माध्यम से होता है?

हां अगर सास-ससुर अपनी स्व-अर्जित संपत्ति बहू को देना चाहते हैं तो उन्हें यह अधिकार अपने पति के माध्यम से ही मिल सकता है। यह तब होता है जब पति अपनी संपत्ति का अधिकार बहू के नाम ट्रांसफर करता है या अपनी मौत के बाद वह संपत्ति बहू को मिलती है। हालांकि यदि सास-ससुर अपनी संपत्ति को बहू को नहीं देना चाहते हैं तो बहू उस संपत्ति पर कोई दावा नहीं कर सकती।

पैतृक संपत्ति पर बहू का दावा

कानून के अनुसार अगर परिवार में पैतृक संपत्ति है तो बहू को उस संपत्ति पर दावा करने का अधिकार हो सकता है लेकिन इसके लिए कुछ शर्तें हैं। बहू को पैतृक संपत्ति में हिस्सा सिर्फ दो स्थितियों में मिल सकता है। 

 

यह भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल होंगे सस्ते! 1 फीसदी तक घट सकतीं हैं ब्याज दरें, RBI का बड़ा ऐलान

 

➤ पहली स्थिति जब उसका पति अपनी संपत्ति का हिस्सा उसके नाम ट्रांसफर करता है। 
➤ दूसरी स्थिति जब पति की मृत्यु के बाद पैतृक संपत्ति पर बहू दावा कर सकती है। 

इस प्रकार सास-ससुर की स्व-अर्जित संपत्ति पर बहू का कोई अधिकार नहीं है लेकिन पैतृक संपत्ति में उसे अधिकार मिल सकता है।

सास-ससुर की स्व-अर्जित संपत्ति पर बहू का कोई कानूनी अधिकार नहीं होता। हालांकि पैतृक संपत्ति पर कुछ विशेष परिस्थितियों में बहू को अधिकार मिल सकता है। यह महत्वपूर्ण है कि हर व्यक्ति इस कानून के बारे में सही जानकारी रखे ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार के विवाद से बचा जा सके।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!