हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा को एक भी सीट न जीतने दें : सुनीता केजरीवाल

Edited By rajesh kumar,Updated: 20 Jul, 2024 07:04 PM

don t let bjp win single seat haryana assembly elections sunita kejriwal

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने हरियाणा के पंचकूला में एक जनसभा को संबोधित करते हुए लोगों से वादा किया कि अगर राज्य में आप की सरकार बनती है तो लोगों को 24 घंटे मुफ्त बिजली, मुफ्त इलाज,...

नेशनल डेस्क: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने हरियाणा के पंचकूला में एक जनसभा को संबोधित करते हुए लोगों से वादा किया कि अगर राज्य में आप की सरकार बनती है तो लोगों को 24 घंटे मुफ्त बिजली, मुफ्त इलाज, मुफ्त शिक्षा, सभी माताओं-बहनों को हर महीने 1000 रुपए और हर युवा को रोजगार दिया जाएगा। सुनीता केजरीवाल ने हरियाणा की जनता से अपील की कि वह आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी को एक भी सीट न जीतने दें। 

हरियाणा के पंचकूला में जनता को संबोधित करते हुए सुनीता केजरीवाल ने कहा, "मेरे पति हरियाणा से हैं। मेरी उनसे शादी 1994 में हुई थी। उनका परिवार हिसार में रहता है। वे आम लोग हैं। अरविंद केजरीवाल का लालन-पालन और शिक्षा-दीक्षा हिसार में हुई। कोई सपने में भी नहीं सोच सकता था कि वे राष्ट्रीय राजधानी पर राज करेंगे। आपको आश्चर्य होगा कि उनका जन्म कृष्ण जन्माष्टमी के दिन हुआ था। मुझे लगता है कि भगवान चाहते हैं कि वे कुछ करें, अन्यथा केजरीवाल जैसे आम आदमी के लिए इतना कुछ हासिल करना संभव नहीं होता।"

केजरीवाल ने देश की राजनीति की दिशा बदल दी
इसके अलावा उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी और पंजाब में स्कूलों, अस्पतालों और बिजली की उपलब्धता में सुधार के लिए काफी काम किया है। अरविंद केजरीवाल की पत्नी ने कहा, "उन्होंने अपनी पार्टी बनाई और पहली ही कोशिश में दिल्ली के मुख्यमंत्री बन गए। उन्होंने देश की राजनीति की दिशा बदल दी। उन्होंने दिल्ली और पंजाब के स्कूलों में सुधार किया। उन्होंने गरीब लोगों की किस्मत बदल दी। वह अपने काम के लिए दुनिया भर में जाने जाते हैं। उन्होंने मोहल्ला क्लीनिकों की स्थिति बेहतर बनाने के लिए काम किया ताकि गरीब लोगों को मुफ्त इलाज मिल सके। उन्होंने बिजली मुफ्त कर दी। पहले लोग लंबे बिजली कटौती से परेशान थे, लेकिन अब सभी को 24 घंटे बिजली मिल रही है। उन्होंने बुजुर्गों के लिए तीर्थ यात्रा मुफ्त कर दी है।"

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!