Breaking




अमेरिका की वीजा होल्डर्स और ग्रीन कार्ड धारकों के लिए चेतावनी, वीजा होने के बावजूद ऐसे सभी लोग होंगे डिपोर्ट

Edited By Anu Malhotra,Updated: 21 Mar, 2025 12:33 PM

donald trump tariff policy immigration rules us administration

अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की सत्ता में वापसी के बाद उनकी कड़ी टैरिफ पॉलिसी और इमिग्रेशन नियमों ने अप्रवासियों के लिए मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हाल के दिनों में हजारों अवैध अप्रवासियों को डिपोर्ट किया गया है, जिनमें सैकड़ों भारतीय भी शामिल हैं। अब...

नेशनल डेस्क: अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की सत्ता में वापसी के बाद उनकी कड़ी टैरिफ पॉलिसी और इमिग्रेशन नियमों ने अप्रवासियों के लिए मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हाल के दिनों में हजारों अवैध अप्रवासियों को डिपोर्ट किया गया है, जिनमें सैकड़ों भारतीय भी शामिल हैं। अब अमेरिकी प्रशासन ने एक नई चेतावनी जारी की है, जिसने अमेरिका में रहने वाले वीजा होल्डर्स और ग्रीन कार्ड धारकों की चिंता और बढ़ा दी है।

 अमेरिका के एक सरकारी विभाग ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर अप्रवासियों के लिए चेतावनी जारी की है। पोस्ट में कहा गया: वीजा जारी होने के बाद भी आपकी स्क्रीनिंग खत्म नहीं होती। अमेरिकी प्रशासन लगातार वीजा धारकों की जांच करता है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे अमेरिका के सभी कानूनों और इमिग्रेशन नियमों का पालन कर रहे हैं। अगर कोई इन नियमों का उल्लंघन करता है, तो उसका वीजा रद्द कर दिया जाएगा और उसे डिपोर्ट कर दिया जाएगा।  इसका मतलब यह है कि अमेरिका में रहने और काम करने के लिए वीजा मिलने के बाद भी अप्रवासी लगातार प्रशासन की निगरानी में रहेंगे।

ग्रीन कार्ड होने के बावजूद भी खतरा...
अमेरिका का ग्रीन कार्ड (स्थायी निवास कार्ड) किसी भी अप्रवासी को अमेरिका में स्थायी रूप से रहने और काम करने की अनुमति देता है। लेकिन उप-राष्ट्रपति जे.डी. वेंस ने साफ किया है कि ग्रीन कार्ड होने का मतलब यह नहीं है कि अप्रवासी अनिश्चितकाल तक अमेरिका में रह सकते हैं। इस बयान के बाद अमेरिका में रहने वाले भारतीय ग्रीन कार्ड धारकों के बीच डर और अनिश्चितता बढ़ गई है। कई भारतीय जो कुछ समय के लिए अपने देश लौटना चाहते हैं, वे भी नए इमिग्रेशन नियमों के कारण अमेरिका वापस लौटने को लेकर चिंतित हैं।

क्या हैं अमेरिका के नए अप्रवासन नियम?
अगर आप अमेरिका में रह रहे हैं, तो इन नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा:
-संघीय, राज्य और स्थानीय कानूनों का सख्ती से पालन करें।
-समय पर संघीय, राज्य और स्थानीय आयकर का भुगतान करें।
- अगर आप 18 से 26 वर्ष के पुरुष हैं, तो यू.एस. सशस्त्र बल (Selective Service) में अनिवार्य रूप से पंजीकरण करें।
- अपनी इमिग्रेशन स्थिति को हर समय अपडेट रखें।
- अपने स्थायी निवासी की स्थिति (ग्रीन कार्ड) का प्रमाण हमेशा अपने पास रखें।
- अगर आप अमेरिका में किसी नए स्थान पर जाते हैं, तो 10 दिनों के भीतर अपना पता USCIS को ऑनलाइन या लिखित रूप में अपडेट करें।

नए इमिग्रेशन नियमों का भारतीयों पर असर
-H-1B वीजा धारकों और अप्रवासियों के लिए बढ़ी सख्ती।
- ग्रीन कार्ड होने के बावजूद वीजा रद्द होने का खतरा।
- भारत लौटने वाले अप्रवासियों को अमेरिका में दोबारा एंट्री को लेकर बढ़ी चिंता।
- डिपोर्टेशन में तेजी – कई भारतीयों को देश छोड़ने के आदेश।

क्या भारत लौटने वाले भारतीयों को होगी दिक्कत?
नई इमिग्रेशन नीतियों के चलते कई अप्रवासी भारतीय भारत लौटने को लेकर चिंतित हैं। उन्हें डर है कि अगर वे भारत गए तो नए कानूनों की वजह से दोबारा अमेरिका लौटने में मुश्किल हो सकती है।  विशेषज्ञों का मानना है कि ट्रंप प्रशासन की नई नीतियां और कड़े इमिग्रेशन नियम भविष्य में अप्रवासियों के लिए और मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं। अमेरिका में अप्रवासियों के लिए बढ़ती सख्ती और डिपोर्टेशन का खतरा गहरा रहा है।  


 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!