डोनाल्ड ट्रंप का दावा- भारत सबसे अधिक शुल्क लगाने वाला देश, सत्ता में आने पर जवाबी कार्रवाई करने का लिया संकल्प

Edited By Rahul Singh,Updated: 11 Oct, 2024 11:17 AM

donald trump claims india is the country which imposes the highest tariff

डोनाल्ड ट्रम्प ने सत्ता में आने पर पारस्परिक कर लगाने का संकल्प लेते हुए बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि सभी प्रमुख देशों में से भारत विदेशी उत्पादों पर सबसे अधिक शुल्क लगाता है। उन्होंने कहा, ‘‘ भारत बहुत अधिक शुल्क लेता है। भारत के साथ हमारे बहुत...

वाशिंगटन : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सत्ता में आने पर पारस्परिक कर लगाने का संकल्प लेते हुए बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि सभी प्रमुख देशों में से भारत विदेशी उत्पादों पर सबसे अधिक शुल्क लगाता है। ट्रम्प ने डेट्रायट में प्रमुख आर्थिक नीति पर अपने भाषण में कहा, ‘‘ शायद अमेरिका को फिर से असाधारण रूप से समृद्ध बनाने की मेरी योजना का सबसे महत्वपूर्ण तत्व पारस्परिकता है। यह एक ऐसा शब्द है जो मेरी योजना में बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि हम आम तौर पर शुल्क नहीं लगाते हैं। मैंने वह प्रक्रिया शुरू की थी वैन तथा छोटे ट्रक आदि के साथ...वह बहुत बढ़िया थी। हम वास्तव में शुल्क नहीं लगाते हैं। चीन 200 प्रतिशत शुल्क लगाएगा। ब्राजील बड़ा शुल्क वसूलता है। हालांकि इनमें से सबसे अधिक शुल्क भारत लेता है।'' 

PunjabKesariमोदी एक महान नेता, लेकिन काफी शुल्क लेते हैं

उन्होंने कहा, ‘‘ भारत बहुत अधिक शुल्क लेता है। भारत के साथ हमारे बहुत अच्छे संबंध हैं। मेरे भी हैं। खास तौर पर नेता (प्रधानमंत्री नरेन्द्र) मोदी के साथ। वे एक महान नेता हैं। महान व्यक्ति हैं। वास्तव में महान व्यक्ति हैं। उन्होंने बहुत बढ़िया काम किया है, लेकिन वे शायद काफी शुल्क लेते हैं।'' ट्रम्प की यह टिप्पणी इस सप्ताह की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रशंसा के बाद आई है। ट्रंप ने मोदी को ‘‘ सबसे अच्छा इंसान '' करार देते हुए भारतीय नेता को अपना मित्र बताया था। अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन उम्मीदवार ट्रम्प ने कहा था कि मोदी के साथ उनके ‘‘बहुत अच्छे संबंध'' हैं। 

PunjabKesariभारत में व्यापार करना मुश्किल

डेट्रायट आर्थिक क्लब के सदस्यों के सामने डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत से व्यापार करते समय कंपनियां कुछ खास तरीके से शुल्क वसूलती हैं। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि वे कई मामलों में चीन से ज्यादा शुल्क लेते हैं, लेकिन वे इसे मुस्कान के साथ करते हैं।" ट्रंप ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि जब वह व्हाइट हाउस में हार्ले डेविडसन के प्रमुख से मिले, तो उन्होंने बताया कि भारत में व्यापार करना बहुत मुश्किल है क्योंकि वहां बहुत बड़े आयात शुल्क लगाए जाते हैं। ट्रंप ने पूछा कि कौन से देश बेकार हैं, तो हार्ले डेविडसन के प्रमुख ने भारत का नाम लिया और कहा कि आयात शुल्क की वजह से यहां व्यापार करना कठिन है।

PunjabKesari

उन्होंने आगे बताया कि हार्ले डेविडसन भारत में बहुत कम मोटरसाइकिल बेचता है, लेकिन भारतीय सरकार चाहती है कि कंपनी वहां अपने संयंत्र (फैक्ट्री) बनाए। उन्होंने कहा कि अगर हार्ले डेविडसन भारत में संयंत्र स्थापित करता है, तो उस पर कोई शुल्क नहीं लगेगा। ट्रंप ने कहा, "मैंने कहा कि मुझे यह बात पसंद नहीं है।" फिर हार्ले डेविडसन ने भारत में संयंत्र स्थापित किया और अब वे भारत के साथ व्यापार कर रहे हैं। ट्रंप ने यह भी बताया कि कंपनी ने कई अन्य देशों में भी बड़े संयंत्र बनाए हैं, लेकिन फिर अचानक यह खबर आती है कि वे मिल्वौकी या कहीं और अपने मुख्यालय को छोड़ने का सोच रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!