डोनाल्ड ट्रंप की फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, इमरजेंसी लैंडिंग से बाल-बाल बचे पूर्व राष्ट्रपति

Edited By Mahima,Updated: 10 Aug, 2024 09:20 AM

donald trump s flight suffers technical fault

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर से एक गंभीर स्थिति से बाल-बाल बच गए हैं। शनिवार सुबह, जब ट्रंप चुनावी रैली के लिए मोंटाना जा रहे थे, तभी उनके प्राइवेट जेट में तकनीकी खराबी आ गई।

नेशनल डेस्क: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर से एक गंभीर स्थिति से बाल-बाल बच गए हैं। शनिवार सुबह, जब ट्रंप चुनावी रैली के लिए मोंटाना जा रहे थे, तभी उनके प्राइवेट जेट में तकनीकी खराबी आ गई। इसके चलते उड़ान के दौरान पायलट को इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी, जिससे एयरपोर्ट और पुलिस अधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया।

PunjabKesari

घटना बिलिंग्स लोगान इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुई। उड़ान के दौरान अचानक प्लेन में एक झटका महसूस किया गया। क्रू मेंबर्स ने जांच की तो पता चला कि इंजन में तकनीकी खराबी आई है। पायलट ने तत्परता दिखाते हुए नजदीकी एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करवाई और ATC अधिकारियों से अनुमति प्राप्त की। लैंडिंग के बाद, एयरपोर्ट स्टाफ और रेस्क्यू टीम ने पूर्व राष्ट्रपति को सुरक्षित रूप से प्लेन से उतारकर एक सुरक्षित क्षेत्र में पहुंचाया।
 

जेनी मॉकल, बिलिंग्स लोगान इंटरनेशनल एयरपोर्ट की अधिकारी ने बताया कि प्लेन में आई तकनीकी खराबी की वजह से इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। हालांकि, पूर्व राष्ट्रपति की जान को कोई खतरा नहीं है और वे अब सड़क मार्ग से मोंटाना के लिए रवाना हो चुके हैं। उनके प्लेन की तकनीकी खराबी को ठीक करने के प्रयास जारी हैं। यदि विमान की मरम्मत सफल होती है, तो ट्रंप उसी विमान से वापस जाएंगे। अन्यथा, उन्हें दूसरा विमान उपलब्ध कराया जाएगा। इस घटना से डोनाल्ड ट्रंप की यात्रा में कुछ देरी हो सकती है, लेकिन वे पूरी तरह से सुरक्षित हैं और उनकी यात्रा की योजना को जारी रखा जाएगा।

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!