Breaking




हॉट वाटर पीने के बाद जा सकती है जान, गर्म पानी पीना हो सकता है खतरनाक! जानिए कैसे?

Edited By Ashutosh Chaubey,Updated: 11 Mar, 2025 11:21 AM

drinking hot water can be dangerous know how

आजकल फिटनेस को लेकर जागरूकता बढ़ रही है और लोग वेट लॉस के लिए कई तरह के तरीके अपनाने लगे हैं। हालांकि, कई बार यह जुनून सेहत पर भारी पड़ सकता है। केरल में एक 18 साल की लड़की की मौत इसी जुनून का नतीजा बनी। उसने वजन घटाने के लिए कई महीनों

नेशनल डेस्क: आजकल फिटनेस को लेकर जागरूकता बढ़ रही है और लोग वेट लॉस के लिए कई तरह के तरीके अपनाने लगे हैं। हालांकि, कई बार यह जुनून सेहत पर भारी पड़ सकता है। केरल में एक 18 साल की लड़की की मौत इसी जुनून का नतीजा बनी। उसने वजन घटाने के लिए कई महीनों तक सिर्फ गर्म पानी और लिक्विड डाइट पर रहना शुरू कर दिया, जिसके कारण शरीर में पोषण की भारी कमी हो गई। आखिर क्या यह मामला सिर्फ गर्म पानी पीने का था या फिर कोई और गंभीर समस्या थी? आइए जानते हैं पूरी सच्चाई।

गर्म पानी के चक्कर में गई जान?

केरल के थलासरी की रहने वाली 18 साल की एक लड़की को वजन कम करने की इतनी चिंता हो गई थी कि उसने लगभग छह महीने से ठोस आहार लेना बंद कर दिया था। वह केवल लिक्विड डाइट पर थी, जिसमें ज्यादातर गर्म पानी शामिल था। इसका परिणाम यह हुआ कि उसके शरीर में सोडियम, शुगर और अन्य जरूरी पोषक तत्वों की कमी हो गई। कमजोरी इतनी बढ़ गई कि वह अपने बिस्तर से भी उठने में असमर्थ हो गई। 12 दिन पहले जब लड़की की हालत बहुत खराब हो गई, तो उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसे आईसीयू में रखा, लेकिन शरीर पहले ही बहुत ज्यादा कमजोर हो चुका था। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद बीते रविवार को उसकी मौत हो गई।

डॉक्टरों ने क्या बताया मौत की वजह?

एक डॉक्टर के अनुसार, लड़की को एनोरेक्सिया (Anorexia Nervosa) नामक मानसिक बीमारी थी। यह एक मेंटल डिसऑर्डर है, जिसमें व्यक्ति अपने शरीर के वजन को लेकर जरूरत से ज्यादा चिंता करने लगता है और खाना-पीना छोड़ देता है।

एनोरेक्सिया के लक्षण:

  • दिनभर मोटापे को लेकर चिंता करना
  • शरीर की बनावट को लेकर असंतोष
  • कम खाने के लिए बहाने बनाना
  • सामाजिक समारोहों से दूरी बनाना
  • पीरियड्स का अनियमित होना

क्या गर्म पानी पीना खतरनाक है?

गर्म पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन जरूरत से ज्यादा कुछ भी करने से नुकसान हो सकता है।

डॉक्टर के अनुसार ज्यादा गर्म पानी पीने के ये नुकसान हो सकते हैं:

  1. पाचन तंत्र कमजोर हो सकता है – ज्यादा गर्म पानी पीने से पाचन शक्ति पर बुरा असर पड़ सकता है।
  2. किडनी और लिवर पर असर – लगातार गर्म पानी पीने से किडनी और लिवर की कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है।
  3. डिहाइड्रेशन की समस्या – गर्म पानी शरीर से जरूरी मिनरल्स बाहर निकाल सकता है, जिससे डिहाइड्रेशन हो सकता है।
  4. अनिद्रा की समस्या – अधिक गर्म पानी नींद की समस्या भी पैदा कर सकता है।

गर्म पानी सही तरीके से कैसे पिएं?

अगर आप गर्म पानी पीना पसंद करते हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है:

  • ज्यादा गर्म पानी न पिएं, हल्का गुनगुना पानी ही बेहतर होता है।
  • जरूरत से ज्यादा मात्रा में पानी पीने से बचें।
  • खाली पेट बहुत ज्यादा गर्म पानी न पिएं।
  • खाने के तुरंत बाद गर्म पानी पीने से बचें।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!