mahakumb

नशे में टल्ली दूल्हे ने अपने दोस्त को पहना दी वरमाला, गुस्साई दुल्हन ने चांटो से लाल कर दिया मुंह

Edited By Parveen Kumar,Updated: 24 Feb, 2025 11:06 PM

drunk groom garlanded his friend

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। बरेली के थाना क्लोडिया के बरखेड़ा गांव में एक शादी समारोह के दौरान दूल्हा नशे में इतना धुत था कि उसे बिन दुल्हन के ही लौटना पड़ा।

नेशनल डेस्क : उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। बरेली के थाना क्लोडिया के बरखेड़ा गांव में एक शादी समारोह के दौरान दूल्हा नशे में इतना धुत था कि उसे बिन दुल्हन के ही लौटना पड़ा।

यह घटना तब हुई जब दूल्हा रविंद्र कुमार शादी के मंच पर दुल्हन का इंतजार कर रहा था। जैसे ही दुल्हन वरमाला लेकर स्टेज पर आई, दूल्हा नशे में होकर उसे नजरअंदाज कर दिया और गलती से अपने दोस्त को ही वरमाला पहना दी। यह देखकर दुल्हन गुस्से में आ गई और उसने सबके सामने दूल्हे को थप्पड़ मार दिया।

इसके बाद शादी समारोह में हंगामा मच गया। दोनों परिवारों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि कुर्सियां फेंकी गईं और खाने की प्लेटें उछाली गईं। मामला बढ़ने पर पुलिस को बुलाना पड़ा। पुलिस ने सुबह करीब 4 बजे सूचना मिलने पर दूल्हे को थाने ले जाकर मेडिकल जांच कराई।

दुल्हन के परिवार ने दूल्हे पर अतिरिक्त दहेज की मांग का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस ने दूल्हे के खिलाफ दहेज अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया और जांच शुरू कर दी। समाज के बड़े-बुजुर्गों ने दुल्हन को मनाने की कोशिश की, लेकिन उसने शादी से मना कर दिया। अंततः बारात को बिन दुल्हन के ही लौटना पड़ा। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है और उसी के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!