हनीमून के दौरान कश्मीर में दूल्हे के मोबाइल ने खोला बड़ा राज, अब टूटने के कगार पर शादी

Edited By Mahima,Updated: 12 Sep, 2024 03:08 PM

during honeymoon in kashmir groom s mobile revealed a big secret

हाल ही में एक दुल्हन के हनीमून के दौरान दूल्हे के मोबाइल पर नज़र डालने से एक विवाद खड़ा हो गया है, जिसने उनकी शादी को टूटने के कगार पर पहुंचा दिया है। यह घटना हरिद्वार के ज्वालापुर इलाके की है, जहां एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसके...

नेशनल डेस्क: हाल ही में एक दुल्हन के हनीमून के दौरान दूल्हे के मोबाइल पर नज़र डालने से एक विवाद खड़ा हो गया है, जिसने उनकी शादी को टूटने के कगार पर पहुंचा दिया है। यह घटना हरिद्वार के ज्वालापुर इलाके की है, जहां एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसके पति ने उसे शारीरिक और मानसिक यातना दी और दहेज की मांग की।

हनीमून के दौरान शुरू हुआ विवाद
दुल्हन ने बताया कि उनकी शादी दिसंबर 2023 में अंबाला (हरियाणा) के रहने वाले अंकुर बांगा से हुई थी। यह एक अरेंज मैरिज थी और दुल्हन ने अपने पति के घर को अपना परिवार मान लिया था। शादी के बाद दोनों ने हनीमून के लिए कश्मीर का दौरा किया। लेकिन इस यात्रा के दौरान दुल्हन को अपने पति के मोबाइल में कुछ ऐसा मिला, जिसने उसके जीवन को पूरी तरह से बदल दिया।

मोबाइल की वजह से खुला अफेयर का राज
दुल्हन ने कहा कि हनीमून के दौरान उनके पति अक्सर मोबाइल पर किसी से बातचीत करते रहते थे। जब उन्होंने पति से पूछा तो उन्होंने कहा कि वह दोस्तों से बात कर रहे हैं। हालांकि, जब दुल्हन ने एक दिन बाथरूम के दौरान उनके मोबाइल को देखा, तो उसे पता चला कि पति एक लड़की के साथ चैट कर रहे थे और दोनों के बीच कुछ आपत्तिजनक मैसेज भी थे। इससे दुल्हन को समझ में आ गया कि पति का उस लड़की के साथ अफेयर चल रहा है।

पति की हिंसा और ससुराल का टॉर्चर
दुल्हन ने बताया कि जब उसने अपने पति से इस बारे में बात की, तो उसने उसे पीटना शुरू कर दिया। शादी हाल ही में हुई थी, इसलिए उसने रिश्ते को बचाने के लिए पति को माफ कर दिया। लेकिन घर लौटने पर भी पति ने उस लड़की से संपर्क करना जारी रखा। जब दुल्हन ने इसका विरोध किया, तो ससुराल वालों ने उसे मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान करना शुरू कर दिया। एक दिन सास-ससुर और पति ने मिलकर उसे पीटा और घर से निकाल दिया। दहेज की मांग भी की गई। 

दहेज की मांग और पुलिस की कार्रवाई
दुल्हन ने कहा कि वह अब अपने मायके में रह रही है और ससुराल वालों ने न तो उसे फोन किया और न ही उसे लेने आए। जब उसने संपर्क किया, तो उन्हें दहेज की मांग की गई। इसके बाद, दुल्हन ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अब पति और ससुराल वालों से पूछताछ की जाएगी। एसएसआई राजेश बिष्ट ने पुष्टि की कि जांच जारी है और आरोप सही पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।यह घटना एक गंभीर समस्या को उजागर करती है जिसमें विवाहिक जीवन के शुरुआती दिनों में ही समस्याएँ उत्पन्न हो जाती हैं। दुल्हन के अनुसार, इस मुद्दे ने उसकी शादी को गंभीर संकट में डाल दिया है और न्याय की उम्मीद में वह अब पुलिस और अपने परिवार की मदद का सहारा ले रही है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!